नयी दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। दोनों राज्यों के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में उपचुनाव भी आयोजित किए गए थे। जिसमे सबसे अधिक यूपी में 11 सीटों पर चुनाव हुए थे। महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन ने जीत दर्ज करते हुए सत्ता में वापसी की है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन एक बार फिर विफल हुआ है।


हरियाणा चुनाव में कांग्रेस ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 31 सीटों पर कब्ज़ा जमाया है, वहीं भाजपा को 40  सीटों पर जीत मिली है। हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल ने 1 और jjp ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। फिलहाल  हरियाणा की तस्वीर स्पष्ट नहीं  पाई है


वहीं महाराष्ट्र में भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। ठाकरे परिवार से पहली बात चुनाव लड़ रहे आदित्य ठाकरे ने भी जीत दर्ज की है। वे वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव में उतरे थे। वहीं महाराष्ट्र में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है, इसके साथ ही भाजपा कार्यालय में भी लड्डू बांटे जा रहे हैं। 



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: