कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में पनपे चक्रवात "बुलबुल" की गति तेज होती जा रही है। यह चक्रवात बड़े तूफान का रूप धारण कर रहा है। इस चक्रवात से पं​. बंगाल तथा बांग्लादेश सीधे प्रभावित होंगे। इसके साथ ही ओडिशा और बर्मा के भी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। गुरुवार दोपहर को देश के तटीय इलाकों में समुद्र की तरफ से हवा की रफ्तार तेज होती देखी गई है।


मौसम विभाग के प्रादेशिक केंद्र से सूचना जारी की गई है कि साइक्लोन बुलबुल एक उग्र तूफान लिए आगे की तरफ बढ़ रहा है। इसकी रफ्तार 140 किमी प्रति घंटे तक होने की संभावना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि पं. बंगाल के तटीय क्षेत्र इससे अधिक प्रभावित होंगे। यहां आगामी 12 घंटों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है।


मौसम विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया है कि, "बुलबुल इस वर्ष का 7वां चक्रवाती तूफान है। यह चक्रवात भयंकर तूफान में बदल सकता है, क्योंकि हवा की रफ़्तार में 115 से 125 किमी प्रति घंटे से चल रही है। इसकी raftar140 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। ऐसी स्थिति में तटीय इलाकों को भारी नुकसान होगा।" ऐसे में प्रदेश में मछुआरों एवं मर्चेंट्स को समुद्री इलाके से दूर रहने के लिए कहा गया है। राहत-आपदा बल की टीमें तैनात की गई हैं।



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: