नयी दिल्ली। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि, 'आज गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। आज का दिन गुरु महाराज के न्यायापूर्ण, समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज के सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित करने का दिन है।' इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

 

गुरु नानक देव की जी जयंती को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है जो कि इस वर्ष 12 नवंबर को है। गुरु नानक का जन्म  कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 1526 ई में हुआ था। यही वजह है प्रति वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी केवल एक संत नहीं बल्कि, दार्शनिक, समाज सुधारक, चिंतक, कवि और देश प्रेमी भी थे।


कहा जाता है कि बचपन से ही नानक साहिब का दिल संसारिक कामों में नहीं लगता था। आठ वर्ष की आयु में ही उनका स्कूल भी छूट गया था। एक बालक के रूप में भगवान की तरफ अधिक लगाव होने से लोग इन्हें दिव्य पुरुष के रूप में मानने लगे थे। गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव, प्रकाश पर्व को मनाने वाले श्रद्धालु इस अवसर पर गुरुद्वारों समेत जगह -जगह लंगर का आयोजन करते हैं।



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: