नयी दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या और शव जलाने के मामले के सभी चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। कहा जा रहा है कि सभी आरोपी भागने के फिराक में थे तभी पुलिस ने उन पर गोली चला दी। बताया जाता है कि यह घटना NH 44 पर हुई है।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने उनका एनकाउंटर कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी मौजूद हैं। साइबराबाद सीपी सज्जनार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

 

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 44 पर क्राइम सीन रीक्रियेट करने के लिए पुलिस इन आरोपियों को ले गई थी। वहां से चारों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। तभी पुलिस ने इन चारों को ढेर कर दिया। यह घटना सुबह करीब 3.30 बजे की है।


गौरतलब है कि 29 नवंबर को हैदराबाद के साइबराबाद टोल प्लाजा के पास एक महिला की अधजली लाश मिली थी। महिला की पहचान एक वेटनरी डॉक्टर के तौर पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक, महिला की गैंगरेप के बाद हत्या की गई, फिर लाश को पेट्रोल से जलाकर फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया गया। वारदात में शामिल चारों आरोपियों की पहचान मोहम्मद पाशा, नवीन, चिंताकुंता केशावुलु और शिवा के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए साजिश के तहत महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर की थी, ताकि वे महिला डॉक्‍टर को अपने जाल में फंसाकर वारदात को अंजाम दे सके।

 

 

 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: