राजधानी के रानी झांसी रोड इलाके में अनाज मंडी स्थित फैक्ट्री में रविवार तड़के आग लग गई। हादसे में 43 लोगों की जान चली गई। एलएनजेपी अस्पताल के डायरेक्टर किशोर सिंह ने बताया कि ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं। अस्पताल में अन्य मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी गईं। दमकल विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग के मुताबिक, आग की सूचना 5.22 बजे मिली। इसके बाद दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फैक्ट्री एक मकान में चल रही थी, जिसमें 59 लोग सो रहे थे। जिनमें से ज्यादातर बिहार के रहने वाले मजदूर थे।

 

रिहाइशी इलाके में चल रही इस फैक्ट्री में स्कूल बैग और खिलौने बनाए जाते हैं। दमकल विभाग के अफसर सुनील चौधरी ने बताया कि फैक्ट्री में बैग्स, बॉटल और अन्य सामान रखा हुआ था। इस वजह से आग तेजी से फैली। दरभंगा बिहार के रहने वाले मोहम्मद लाडले ने बताया कि उनके 2 साथियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

 

Image result for दिल्ली के रिहाइशी इलाके की फैक्ट्री में आग, 43 की मौत

 

हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी: मंत्री

प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट- हादसा भयावह है। घायलों की जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट- समस्त संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल आवश्यक कदम उठाएं।


राहुल गांधी का ट्वीट- दिल्ली की अनाज मंडी में, भीषण आग से कई मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ट्वीट- बचावकार्य जारी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।


मंत्री इमरान हुसैन का ट्वीट- यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच की जाएगी। इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: