बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जाने को लेकर बवाल जारी है। जहां एक तरफ कुछ लोग उनके समर्थन है, वहीं उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। दीपिका पर ताजा हमला केंद्रीय कपड़ा एवं महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया है। स्मृति ईरानी ने एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें अधिकार है कि वह किसके साथ खड़ी होना चाहती है और वह भारत के टुकड़े चाहने वालों के साथ खड़ी हुई।

 

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि दीपिका पादुकोण की पॉलिटिक्स क्या है, यह सभी जानते हैं। मंत्री ने आगे कहा कि दीपिका ने अपना राजनीतिक झुकाव साल 2011 में साफ कर दिया था। .दरअसल स्मृति उस इंटरव्यू का हवाला दे रही थीं, जिसमें दीपिका ने वर्ष 2011 में कहा था कि वह राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री  के रूप में देखना चाहती हैं। दीपिका के जेएनयू जाने के बाद से उनके इस इंटरव्यू का वीडियो काफी वायरल है।

 

एक कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि मुझे लगता है कि जिसने भी यह खबर (दीपिका का जेएनयू दौरा) पढ़ी होगी, वे सभी जानते हैं कि आप उनलोगों के साथ खड़ी हुईं, जो हमेशा सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने पर खुशियां मनाते हैं। यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं।

 

चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कि अगर दीपिका उन लोगों के साथ होना चाहती हैं, जो एक महिला की विचारधारा से असमत होने पर उसके प्राइवेट पार्ट में लात मारते हैं, तो ऐसा करना है उनका (दीपिका) का अधिकार हैं। मैं इससे इनकार नहीं कर रही हूं। उन्होंने आगे कहा कि भारत तेरे टुकड़े  होंगे कहने वालों के साथ वह खड़ी होना चाहती हैं, तो यह उनका अधिकार है। दरअसल, स्मृति ईरानी ने दीपिका के उस संदर्भ का जिक्र किया है, जिसमें दीपिका ने एक बार राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए आंशिक तौर पर सपोर्ट किया था। 

दरअसल, बीते रविवार को जेएनयू हिंसा के खिलाफ में दीपिका पादुकोण जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय गईं थीं, जहां उन्होंने घायल छात्रों से मुलाकात की थी और जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष से भी मिली थीं। दीपिका जेएनयू में उस वक्त पहुंची थीं, जब हिंसा के खिलाफ वाम छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन बुलाया था। दीपिका पादुकोण जहां मौजूद थीं वहां कन्हैया कुमार भी थे। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: