आप के एक वीडियो ट्वीट के बाद दिल्ली भाजपा ने रविवार को चुनाव आयोग से शिकायत की और आम आदमी पार्टी को एक मानहानि नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

 

दिल्ली बीजेपी ने रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को 500 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस भेजा है। पार्टी का दावा है कि दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी के प्रचार अभियान की धुन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को डांस करते हुए दिखाकर उनकी और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है। आम आदमी पार्टी (AAP)द्वारा 11 जनवरी को ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में मनोज तिवारी के भोजपुरी एल्बमों का एक संपादित संस्करण “लगे रहो केजरीवाल” साउंडट्रैक के साथ दिखाया गया है। 83 सेकंड की क्लिपिंग साझा करते हुए, आम आदमी पार्टी ने कहा कि “गाना इतना अच्छा है कि सर मनोज तिवारी भी इस पर नाच रहे हैं।”

 

दरअसल, आप ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के प्रचार गीत की धुन पर डांस करते दिखाए गए। अब भारतीय जनता पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री पद के लिए खड़े हो रहे कैंडिडेट को लेकर बने इस विडियो पर साफ़ तौर पर नाराजगी जताई है.

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: