दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याक्षियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 46 सीटिंग विधायक को टिकट दिया गया है और 15 विधायक के टिकट काटे है। 9 सीट पहले से खाली थी जिनकी जगह नए नामों का ऐलान किया गया है।

 


वहीं, इससे पहले आज (14 जनवरी) ही दोपहर में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने भी 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। लोक जनशक्ति पार्टी ने दिल्ली के सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र से राजीव कुमार शर्मा, मुश्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से अनील कुमार गुप्ता, मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से महेश दूबे, देवली विधानसभा क्षेत्र से सुनील तंवर और नरेला विधानसभा क्षेत्र से अमरेश कुमार को टिकट दिया है। 

 

 

दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। 2015 के चुनाव में इन 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने कब्जा किया था जबकि बची हुई तीन सीटों पर भाजपा (BJP) को जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस या किसी भी अन्य दल का दिल्ली में खाता नहीं खुल पाया था।पार्टी ने मादीपुर से पूनम राणा, किराड़ी से अजीत कुमार, त्रीनगर से कमलदेव राय, शालीमार बाग से शिवेंद्र मिश्रा, वजीरपुर से शंकर मिश्रा, मटियाला महल से सुमित्रा पासवान, संगम विहार से अरविंद कुमार झा, नजफगढ़ से  रामकुमार लांबा, उत्तम नगर से रतन कुमार शर्मा और लक्ष्मी नगर से नमह् को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि दिल्ली में आठ फरवरी को वोटिंग होनी है और 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।

 

 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: