नयी दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज 64वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मायावती ने कांशीराम को याद किया। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी दिवस के रूप में अपना जन्मदिन मनाने का आह्लान किया। 

 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आज मेरा जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहती हूं। 

मायावती ने जन्मदिन के बहाने हमला भी किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। मायावती ने कहा कि मोदी राज में अर्थव्यवस्था बीमार हालत में है। 

उन्होंने कहा कि 130 करोड़ लोगों के सामने रोजाना रोजी-रोटी का संकट हो रहा है। देशभर में भयंकर गरीबी और बेरोजगारी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि देशभर में उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं। बुरी तरह प्रभावित होने के चलते देश में अर्थव्यवस्था बीमार हालत में पहुंच गई है। 

उन्होंने कहा कि इस वजह से आम जनता का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। केंद्र की नीतियां पूरी तरह से गलत है और इस वजह से देश में इस वक्त गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: