नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने केरल के मल्लपुरम में जनसभा को संबोधित करते हुए कश्मीर को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा के नेताओं को विश्वासघाती, देशद्रोही और कायर तक बताया। उन्होंने कहा कि ये नेता खुद को जनता का प्रतिनिधि बताते हैं, यदि ऐसा होता तो वे कई सालों पहले चुने गए होते।

 
कांग्रेस नेता अय्यर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि अन्य दलों को मिलाकर राज्यसभा में उसके पास जोड़-तोड़ के लिए थोड़ा बहुत बहुमत है, इसलिए हम उन सभी मुस्लिम विरोधी कानूनों को आगे बढ़ाएं, जो हमारे मन में हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत संविधान की अनुच्छेद 370 (निरस्त) और 35ए से की गई।

 
उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर रियासत को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया, और घाटी के लोगों पर अत्याचार किया गया। चार हजार नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया।

 
अय्यर ने कहा कि ये देश के ऐसे देशद्रोही हैं, जिन्हें हम पहली बार देख रहे हैं। हालांकि हर समाज में विश्वासघाती होते हैं। ये जनता के नुमाइंदे नहीं हैं, अगर वाकई होते हो कई सालों पहले चुनाव में चुने गए होते।

 
अय्यर ने सवाल करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में कितने चुनाव हुए हैं? इनमें से कुछ ऐसे लोग हैं जो जनता द्वारा चुने गए हैं, लेकिन अब उन्हें धोखा दे रहे हैं। ये कहते हैं कि 36 केंद्रीय मंत्रियों को जम्मू-कश्मीर भेज रहे हैं, लेकिन इन कायरों को देखिए, असल में 31 को जम्मू और केवल पांच को कश्मीर भेजा जा रहा है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: