नयी दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और ईवीएम के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा ने आज (बुधवार) भारत बंद का आह्वान किया है। कई संगठनों समेत इस भारत बंद को शाहीन बाग की महिलाओं ने भी समर्थन दिया है। इस भारत बंद के आह्वान का मुख्‍य एजेंडा CAA, NRC और EVM का विरोध है। साथ उनकी मांग है कि डीएनए के आधार पर NRC लागू हो। 

 

बहुजन क्रांति मोर्चा के भारत बंद को देखते हुए राज्यों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्यों ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। बहुजन क्रांति मोर्चा के इस भारत बंद को एनआरसी-सीएए का विरोध करने वाले अन्य संगठनों का भी सहयोग मिल सकता है। इसलिए सुरक्षा कड़ी कर दी है।

 

मंगलवार को #कल_भारतबंद_रहेगा : ट्विटर पर तेजी से ट्रेंड चला। एक पोस्टर भी वायरल हुआ। यह पोस्‍टर किसी बहुजन क्रांति मोर्चा नाम के संगठन का है। इस पोस्टर में लिखा है कि 29 जनवरी 2020 को भारत बंद के लिए चरणबद्ध रूप से राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। 

 

भारत बंद को कई मुस्लिम संगठनों ने भी समर्थन दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक बंद को सफल बनाने के लिए कई संगठनों, व्यापारियों ने अपना समर्थन दिया। मुस्लिम समाज ने भी अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: