कर्नाटक में शादी के बीच से एक दूल्हा महज इसलिए भाग खड़ा हुआ, क्योंकि उसके परिजनों को दुल्हन की साड़ी पसंद नहीं आई। दिलचस्प बात यह है कि यह प्यार होने के बाद अरेंज्ड मैरिज थी। वाकया हासन जिले का है। 29 साल का दूल्हा बीएन रघुकुमार फिलहाल फरार है। 

 

 

यह घटना बुधवार की है। हासन के एसपी श्रीनिवास गौड़ा ने बताया कि रघुकुमार और बीआर संगीता एक साल से एक-दूसरे के साथ प्यार में थे। दोनों ने शादी करना तय किया। परिजनों ने भी सहमति दे दी। बुधवार को जब कुछ रस्में निभाई जा रही थीं। तभी संगीता की साड़ी रघुकुमार के माता-पिता को पसंद नहीं आई। उन्हें साड़ी की क्वालिटी घटिया लगी।

 

 

 

उन्होंने संगीता से साड़ी बदल लेने के लिए कहा। यह छोटी सी बात ही बतंगड़ बन गई और दूल्हे के माता-पिता नाराज हो गए। उन्होंने गुरुवार को होने वाली शादी रद्द कर दी और बेटे को वहां से भाग जाने को कहा। पुलिस ने रघुकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

 

 

दोनों ने शादी करना तय किया। परिजनों ने भी सहमति दे दी। बुधवार को जब कुछ रस्में निभाई जा रही थीं। तभी संगीता की साड़ी रघुकुमार के माता-पिता को पसंद नहीं आई। उन्हें साड़ी की क्वालिटी घटिया लगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: