तेलंगाना के रियल एस्टेट ब्रोकर बुस्सा कृष्णा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैन हैं। वह 4 साल से उनकी भगवान की तरह पूजा कर रहे हैं। उन्होंने ट्रम्प की 6 फीट ऊंची मूर्ति भी बनवाई है। अब वे ट्रम्प के भारत के दो दिवसीय दौरे के दौरान उनसे मिलना चाहते हैं। इसके लिए मोदी सरकार से गुहार लगाई है।

 

 

 

कृष्णा ने बताया, उन्होंने एक दिन ट्रम्प को सपने में देखा था। तभी से ही उनकी पूजा करनी शुरू कर दी थी। उनके प्रति मेरा प्यार श्रद्धा में बदल गया। इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है। मुझे अन्य देवताओं की प्रार्थना करने से अधिक ट्रम्प की पूजा करना ज्यादा अच्छा लगता है। 

 

 


कृष्णा तेलंगाना के कोनी गांव में रहते हैं। वे कहते हैं, 'मैं चाहता हूं कि भारत और अमेरिका के बीच हमेशा रिश्ते बेहतर रहें। मैं ट्रम्प की लंबी उम्र के लिए हर हफ्ते शुक्रवार को उपवास भी करता हूं। उनकी एक फोटो अपने पास रखता हूं। हर काम की शुरुआत उनकी तस्वीर देखकर ही करता हूं।

 

 

 

तेलंगाना के रियल एस्टेट ब्रोकर बुस्सा कृष्णा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैन हैं। वह 4 साल से उनकी भगवान की तरह पूजा कर रहे हैं। उन्होंने ट्रम्प की 6 फीट ऊंची मूर्ति भी बनवाई है। अब वे ट्रम्प के भारत के दो दिवसीय दौरे के दौरान उनसे मिलना चाहते हैं। इसके लिए मोदी सरकार से गुहार लगाई है।

 

 

 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: