अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय दौरे का आज दूसरा दिन है। आज अमेरिका और भारत के बीच करीब 3 बिलियन डॉलर के हेलिकॉप्टर समझौते के अलावा ऊर्जा एवं अन्य क्षेत्रों में अहम करार होंगे। आज सुबह सबसे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपतिभवन पहुंचे। जहां गार्ड  ऑफ ऑनर के साथ उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद ट्रंप राष्ट्रपति भवन जाएंगे। ​जहां दोनों देशों के बीच विभिन्न करार होंगे। शाम को डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन में शाही भोज में हिस्सा लेंगे। इसके बाद देर रात वे वॉशिंगटन के लिए रवाना होंगे। 

 


राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को रिसीव किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान में राष्ट्रपति द्वारा रात्रिभोज का आयोजित किया जाएगा।

 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प: भारत में हमारा समय बहुत अच्छा बीता। यहां हमारी शानदार बैठकें हुईं ... यह एक जबरदस्त देश है। मुझे लगता है कि लोग पहले से कहीं ज्यादा अब पसंद किया है। प्रधानमंत्री और मेरे बीच बहुत अच्छा रिश्ता है।

 

 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: