मलेशियाई सरकार कोरोनावायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के बीच कुछ बेहद ही अजीबोगरीब निर्देश जारी की है। इस निर्देश में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान महिलाएं घर पर मेकअप करें, लेकिन पतियों को परेशान न करें। यह सलाह महिला मंत्रालय ने अपने नए कैम्पेन #WomenPreventCOVID19 के जरिए दी है।

 

 

 

देशभर में महिलाएं इस लिंगभेद टिप्पणी की आलोचना कर रही हैं। हालांकि अपने इस लिंगभेद टिप्पणी के बाद हो रही आलोचनाओं के बाद मलेशियाई सरकार ने माफी मांग ली है।

 

 

 

मलेशिया का महिला मंत्रालय फेसबुक और इंस्टाग्राम पर महिलाओं को टिप्स दे रहा है कि वे लॉकडाउन के दौरान कैसे रहें। इसी कड़ी में मंत्रालय ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, लॉकडाउन के दौरान महिलाएं पतियों को परेशान न करें। मंत्रालय का लक्ष्य लॉकडाउन के दौरान घरेलू कलह के मामलों पर रोक लगाना था। इसके बाद एक और पोस्ट में लिखा, लॉकडाउन में महिलाओं को फेमस कार्टून कैरेक्टर डोरेमोन की आवाज निकालनी चाहिए। इस दौरान साफ कपड़ों में रहें। किचन और कमरों को साफ रखें।

 

 

 


विवाद बढ़ने पर मंत्रालय ने सोशल मीडिया से कुछ पोस्ट हटाईं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, अच्छे से तैयार और मेकअप करके कैसे कोरोनावायरस से बचाव कर सकते हैं, जरा हमें बताएं। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ये 2020 है, आगे बढ़ें और महिलाओं से जुड़े जरूरी मुद्दों पर ध्यान दें। 

 

 

 

 

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर महिलाओं का कहना है कि इस तरह की पोस्ट जेंडर असमानता को बढ़ावा दे रही हैं। एक यूजर लिखती हैं कि घरेलू हिंसा से कैसे निपटें मंत्रालय को इस पर अपनी सलाह जारी करनी चाहिए। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: