सपा संरक्षक तथा अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव इन दिनों अपनी तबियत को लेकर चर्चा में है, जानकारी के अनुसार रविवार को तबियत खराब होने के कारण उन्हें लखनऊ के लोहिया इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया था, हालांकि इलाज के बाद उन्हें देर रात ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। बता दें कि समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का ब्लड शुगर हाई हो गया था जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह की तबीयत की खबर सुनकर पूरे सपा पार्टी में हड़कंप की स्थिति मच गयी थी मगर बाद में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लोगों को तसल्ली मिली।


मुलायम सिंह यादव का लोहिया अस्पताल में इलाज कर रहे है डॉ भुवन चन्द्र तिवारी ने उनकी तबियत के बारे में बताया कि अब उनकी तबियत में सुधार है। उन्हें हाइपर ग्लाइसीमिया (हाईपर टेंशन) और हाइपर डायबिटीज की समस्या भी है। दरअसल रविवार दोपहर मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब हो गयी और हाई शुगर की समस्या से चलते उन्हें साढ़े चार बजे भर्ती कराया गया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह को लोहिया अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में सेकेंड फ्लोर पर भर्ती किया गया था। बिगड़ती तबियत के चलते शिवपाल सिंह यादव भी मुलायम सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह की तबियत इससे पहले भी खराब हुई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुलायम सिंह का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे थे जिसकी तस्वीरें पुरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।


फिलहाल सभी परीक्षणों के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी के दौरान  मुलायम सिंह के साथ बहू डिंपल यादव अपने बेटे-बेटी भी दिखाई दिए। सपा संरक्षक मुलायम सिंह की स्थित‌ि सामान्य है।हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के चलते सपा को कामयाबी हासिल नहीं हुई जिसके चलते अब मुलायम अपने भाई शिवपाल को वापस पार्टी में ला सकते है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इन दिनों भाई शिवपाल और बेटे अखिलेश के बीच रिश्तों को सुधारने में लगे हुए है। दरअसल यह बताया जा रहा है कि शिवपाल की पार्टी में वापसी को लेकर उन्होंने कह दिया कि 'अब हमारा फोकस पार्टी के विस्तार पर है, इसके लिए जल्द ही पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक होनी है।' गौरतलब है कि दोनों नेताओं के साथ मुलायम सिंह यादव की दिल्ली और सैफई में बैठकें हुई हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: