नयी दिल्ली। लखनऊ में मैंगो फेस्टिबल का उत्सव मनाया जा रहा है और फलों के राजा आम की कई किस्मों के बीच इसे अब राजनीतिक रंग भी मिल चुका है। दशहरी, चौसा, मल्लिका, केसर, लंगड़ा सहित आम की लगभग 700 किस्मों के बीच एक आम ऐसा था जो मैंगो फेस्टिबल आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। हो भी क्यों न, 450 किलो वजन वाले इस आम का नाम पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर 'मोदी मैंगो' जो रखा गया था।

लोकसभा चुनाव से पहले अक्षय कुमार के साथ इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने आम के प्रति उनके लगाव को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद से ही कई फलों के नाम मोदी के नाम पर रखे जा चुके हैं। मैंगो कमेटी के महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मोदी जी की तरह की मोदी मैंगो भी जमकर लोकप्रिय हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी की 56 इंच की छाती की तरह इस आम का आकार भी बड़ा है। इसलिए इसका नाम मोदी मैंगो रखा गया है। नाम की लोकप्रियता को देखते हुए इसे पेटेंट करवाया जाएगा और दस्तावेजों में दर्ज करवाया जाएगा।'

Governor Ram Naik

लखनऊ में चल रहे मैंगो फेस्टिबल का शुभारंभ वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया था वहीं राज्यपाल राम नाईक ने दो दिन के मैंगो फेस्टिबल का समापन किया। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किया गया था। इस फेस्टिबल में कई लोग अपने कई परिवार के साथ एन्जॉय करते नजर आए।

यह कोई पहली बार नहीं है जब फलों के राजा आम को लेकर उत्सव मनाया गया हो। इससे पहले राजस्थान के बांसवाड़ा में भी मैंगो फेस्टिबल का आयोजन किया गया था।



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: