आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने अपना परचम न लहराया हो, हर जगह महिलाओं ने अपनी जीत के झंडे गाड़े हैं। अपनी मेहनत और लगन से आज महिलाऐं पुरुषों को टक्कर देती नजर आ रही हैं। आईएएस या आईपीएस ऑफिसर बनना बहुत ही कठिन हैऔर इसके सपने लाखों लोग देखते हैं लेकिन इन सपनों को पूरा करने के लिए बहुत परिश्रम चाहिए। आज इस क्षेत्र में भी महिलाऐं बाजी मारती नजर आती हैं। आज हम कुछ ऐसी ही महिलाओं के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने कठिन परिश्रम से आईएएस या आईपीएस ऑफिसर बन अपना मुकाम हासिल किया है। आईएएस या आईपीएस ऑफिसर बनने वाली यह महिलाएं खूबसूरती में भी किसी से कम नहीं हैं।



मेरीन जोसेफ - मेरीन जोसेफ ने सबसे कम उम्र में आईपीएस ऑफिसर बन सभी को दिखा दिया कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं। मेरीन जोसफ केरल कैडर की आईपीएस हैं और इनका जन्म दिल्ली में हुआ था। छठी क्लास से ही उन्होंने सिविल सर्विस ज्वाइन करने के बारे में ही सोच लिया था। मेरीन जोसेफ ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बैचलर डिग्री हासिल की और परीक्षा की तैयारी शुरू की और रेग्युलर स्टडी और नोट्स तैयार कर स्टडी कर 2012 में 25 साल की उम्र में किए गए पहले ही प्रयास में बाजी मार ली। बता दें कि 2015 भारत के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व मेरिन ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित यूथ सम्मेलन में किया था और इतना ही नहीं 2016 में मेरीन जोसेफ राज्य स्वतंत्रता दिवस परेड को कमांड करने वाली सबसे कम उम्र की अफसर बनीं।


Image result for IAS स्मिता सभरवाल


स्मिता सभरवाल - 'पीपल्स ऑफिसर' के नाम से जानी जाने वाली स्मिता सभरवाल 23 साल की उम्र में ही आईएएस ऑफिसर बन गयी थी। आज स्मिता सभरवाल हमारे देश में अत्याचारों से भी ज्यादा कड़ी परिस्थितियों को संभाल रही हैं। स्मिता सभरवाल सिविल परीक्षा पास कर 2001 में आईएएस ऑफिसर बनी और उन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया था। स्मिता ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन भी किया था। बता दें कि स्मिता सभरवाल पहली महिला आईऐएस अधिकारी हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया गया हैं। स्मिता का जन्म पश्चिम बंगाल में 19 जून 1977 में हुआ था। स्मिता सभरवाल के पति भी एक आईएएस ऑफिसर हैं।


Image result for IAS Stuti Charan


स्तुति चरण - भारतीय प्रशासन में महिलाओं ने भी अपना वर्चस्व बनाया है और उसका एक उदाहरण स्तुति चरण हैं। स्तुति चरण भी इसी कड़ी में शामिल है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से आईएएस बन अपनी एक खास पहचान बनाई है। स्तुति चरण दिखने में भी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम खूबसूरत नहीं हैं। मूलरूप से जोधपुर की रहने वाली स्तुति चरण ने 2012 में सिविल सर्विस एग्जाम पास कर थर्ड रैंक हासिल की थी। स्तुति चरण अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने परिवार को दिया था। स्तुति आईएएस बनने से पहले बैंक में काम करते थी। बता दें कि स्तुति चरण ने जोधपुर यूनिवर्सिटी से बीएससी की थी और मार्केटिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से पूरी की थी।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: