ताइवान को लेकर चीन ने अमेरिका को कड़ा संदेश दिया है। चीन ने कहा है कि चीन उन अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाएगा जिनके साथ ताइवान ने सुरक्षा उपकरणों और हथियारों का सौदा किया है। चीन ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपने देश की एकता और अखंडता को नुकसान नहीं पहुंचने देगा। अमेरिकी कंपनियों ने ताइवान के साथ 2.2 अरब डांलर के हथियारों का सौदा किया है जिसमें मिसाइल और टैंक भी शामिल हैं। 



शुक्रवार को बुडपोस्ट की यात्रा के दौरान चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी ने वांशिगटन को धमकी देते हुए कहा कि अमेरिका को ताइवान के मुद्दे पर आग से नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी विदेशी ताकत चीन को नहीं तोड़ सकती और न ही उसकी अखंडता को नुकसान पहुंचा सकती है। इस मुद्दे पर किसी भी विदेशी सेना को बीच में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका को आग से नहीं खेलना चाहिए। 



अमेरिकी विदेश विभाग पेटागन ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राज्य विभाग ने ताइवान की उस अर्जी को मान लिया है जिसमें ताइवान ने हथियारों के सौदे को मंजुर करने की बात कही थी। इस सौदे में 108 जनरल डायनेमिक्स कॉर्प एम 1 ए 2 टी अब्राम टैंक और 250 स्टिंगर मिसाइल शामिल हैं।



वांशिगटन ने इस रक्षा सौदे के ऊपर कहा है कि अमेरिकी के इस कदम से क्षेत्र के बुनियादी सैन्य संतुलन में बदलाव नहीं होगा। चीन लगातार इस सौदे को रद्द करने की मांग कर रहा है। अमेरिका और चीन पिछले एक साल से ज्यादा समय से व्यारपारिक युद्द में उलझे पड़े हैं। अमेरिकी के इस कदम से दोनों देशों के बीच नया विवाद शुरु हो गया है।



ताइवान के राष्ट्रपति अमेरिका होते हुए 4  कैरेबियाई देशों की यात्रा में जाएंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ने अंतराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। अंतराष्ट्रीय संबंध बनाने के लिए जो मापदंड है उसका भी उल्लंघन हुआ है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: