नयी दिल्ली। इस मानसूनी सीजन में देश के कई हिस्से भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। बारिश की वजह से पूर्वोत्तर और बिहार में आई बाढ़ के बाद हालात बदतर हो गए हैं। बाढ़ की वजह से लाखों लोग विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं। इस सैलाब में मरने वालों की संख्या 44 होगई हैं जबकि 70 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए। मूसलाधार बारिश की वजह से कई सड़क मार्गों का संपर्क कट गया है।


बिहार में गंभीर स्थिति

बिहार के 12 जिले इस समय बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण राज्य में 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 25 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। सरकार की तरफ से राहत शिविरों का इंतजाम किया है और लाखों लोग इनमें रहने को मजबूत हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरफ की टीमें भी जुटी हैं। बाढ़ से प्रभावित जिलों में शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार शामिल हैं।


Death toll in Assam floods rises to 11; more than 2.65 million people affected


पूर्वोत्तर में भी खराब हैं हालात

देश का पूर्वी भाग भी बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। असम में कुल 33 जिले हैं जिसमें से 30 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 15 हो गई हैं। बाढ़ से केवल इंसान ही परेशान नहीं हैं बल्कि जानवर भी इससे प्रभावित हुए हैं। असम के काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य और मानस राष्ट्रीय उद्यान भी जलमग्न हैं। वहीं मेघालय में भी बाढ़ आने की वजह से 5  लोगों की जान जा चुकी है। त्रिपुरा में भी बाढ़ आई है, हालांकि वहां नदियों में पानी घटना शुरू हो गया है। 


Assam Arunachal Pradesh Meghalaya Mizoram Northeast floods


पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी भारी बारिश हुई है जिस वजह से राज्य के कई हिस्सों का संपर्क कट गया है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही। बारिश की वजह से कई जगह भूस्खलन हुआ है। 


delhi ncr rain

दिल्ली एनसीआर में बारिश

लंबे समय से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए सोमवार का दिन राहत और सकून देने वाला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते तेज हवाओं के साथ बादल जमकर बरसे। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जगहों पर पेड़ टूटने की भी खबर सामने आई है।पंजाब और हरियाणा तथा इनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को 28.8 मिलीमीटर बारिश हुई। 




మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: