लोकसभा चुनाव के दौरान मिली हार के बाद पहले तो अपनी कुर्सी गवाने का गम और अब एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बेटी के निधन की खबर ने उन्हे काफी तकलीफ दी है। भारती वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री की दत्तक पुत्री जिनका कल गुरुवार को निधन हो गया। मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक बताया जा रहा था। असल वजह क्या है इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। बताते चलें की भारती वर्मा की शादी अभी करीब सालभर पहले ही हुई थी।



विशेष विमान से रवाना हुए पूर्व सीएम


जिस समय उन्हें यह खबर मिली उस वक़्त वो किसी से मिलने के लिए जाने वाले थे। मगर अचानक बेटी के निधन की खबर मिलते ही शिवराज सिंह चौहान ने बीच में ही अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया और विशेष विमान से विदिशा के लिए लिए रवाना हो गए जहां से वे सीधा विदिशा के रंगई गांव पहुंचेंगे। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारती और साधना सिंह चौहान ने गोद लिया था और तब से ही वे दोनों उनके सुंदर सेवा आश्रम में रह रही थी। पिछले वर्ष 1 मई 2018 को भारती वर्मा का रविंद्र वर्मा के साथ विवाह संपन्न हुआ था और अपनी दत्तक पुत्री भारती का कन्यादान भी शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने किया था।


Image result for पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की बेटी भारती वर्मा का निधन


भारती की मौत के बाद उनके पति रविंद्र वर्मा का कहना है कि उनकी पत्नी भारती वर्मा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। गुरुवार सुबह भी उन्हें इलाज के लिए निजी डाक्टर को दिखाने लेकर गए थे मगर तभी अचानक उसकी तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई जिसके बाद उन्हे तत्काल रूप से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन हमारे पास उसे मृत अवस्था में लाया गया था।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: