लंबे समय से बीमार चल रही शीला दीक्षित को आज सुबह ही ज्यादा बीमार होने के चलते एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित के अचानक निधन से देश भर में शोक की लहर है। तीन बार दिल्ली की सीएम रह चुकी शिला दीक्षित का आज हमारे बीच नहीं रही हैं। 81 वर्ष की उम्र में उन्होंने 20 जुलाई को अंतिम साँसे ली, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें 20 जुलाई सुबह 10:30 बजे एडमिट किया गया था जिसके बाद दोहपर 3:30 पर उनका निधन हो गया। काँग्रेस के इस कद्दावर नेता के निधन पर पूरा देश शोक माना रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। इसके अलावा बॉलीवुड से भी अक्षय कुमार, भूमि पेडनेडकर, उर्मिला मातोंडकर, मनोज तिवारी समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट कर दुख जताया।


गौतम गंभीर


शीला दीक्षित जी के अकास्मित निधन की खबर सुन मुझे गहरा दुःख पहुंचा हैं, वे लोगो की एक बेबाक चैंपियन रही हैं। उन्होंने दिल्ली को बेहतर बनाने में अपना पूरा जीवन दे दिया। राजधानी के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान हैं, मेरी सहानुभूति और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।


मनोज तिवारी


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने लिखा- शीला दीक्षित जी अचानक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दिल्ली आपको याद करेगी, आप मेरे लिए माँ समान थीं।



राहुल गांधी


शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुन मैं बहुत दुखी हूँ, वे कांग्रेस पार्टी की सबसे चहेती बेटी थी। उनके साथ मेरा क्लोज और पर्सनल बांड था। उनके परिवार और दिल्ली के लोगो के साथ मेरी सहानुभूति हैं। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के 3 बार सीएम बन दिल्लीवासियों की सेवा की, ये बड़े दुःख का समय हैं।



अक्षय कुमार


बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली का चेहरा बदल दिया। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।


नरेंद्र मोदी


शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुन मैं बहुत दुखी हूँ, वे कांग्रेस पार्टी की सबसे चहेती बेटी थी। उनके साथ मेरा क्लोज और पर्सनल बांड था। उनके परिवार और दिल्ली के लोगो के साथ मेरी सहानुभूति हैं। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के 3 बार सीएम बन दिल्लीवासियों की सेवा की, ये बड़े दुःख का समय हैं।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: