नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। आज अरविंद केजरीवाल 51 साल के हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हें बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ व दीर्घायु होने की कामना की।


आज दोपहर कर को प्रधानमंत्री ने अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामना दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी पीएम मोदी के ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत शुक्रिया प्रधानमंत्री सर।


फरवरी 2015 में केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही कई मुद्दों को लेकर आप पार्टी और केंद्र सरकार टकराव चलता रहा है। अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव है। जिसके लिए तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। विधानसभा चुनाव में फिर से एक बार राजनीतिक दलों और नेताओं में टकराव जरूर देखने को मिल सकता है।


बात अगर अरविंद केजरीवाल की करें तो उन्हें उनके परिवर्तन मिशन से पहचान मिली थी, लेकिन असली पहचान उन्हें अन्ना आंदोलन से मिली। जिससे वो दुनियाभर में मशहूर हो गए। 2013 विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के साथ वो मुख्यमंत्री बने लेकिन सिर्फ 49 दिन के लिए। उसके बाद उन्होंने 2015 में विधानसभा चुनाव लड़े जिसमें आप पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली।


ट्विटर पर सुबह से ही अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामना मिल रही। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व बाबूलाल मरांडी व दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने भी केजरीवाल को शुभकामनाएं दीं।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: