नयी दिल्ली। आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई मुहिम की शुरुआत की है। सरकार ने अब देश की जनता को स्वस्थ रखने का बेड़ा उठाया है। खेल दिवस के दिन पीएम मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की। इसके तहत स्कूल, कॉलेज, जिला, ब्लॉक हर स्तर पर इस मूवमेंट को मिशन की तरह चलाया जाएगा। देश की जनता को फिट रहने के लिए पीएम ने कई टिप्स दिए है। कौन से है वो 10 मंत्र यहां पढ़े...


1. फिटनेस एक शब्द नहीं है बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है।

2. आज Lifestyle diseases, lifestyle disorders की वजह से हो रही हैं। Lifestyle disorders को हम लाइफस्टाइल में बदलाव करके ठीक कर सकते हैं।

3. सफलता और फिटनेस का रिश्ता भी एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। खेल, फिल्म हर क्षेत्र के हीरो फिट रहते हैं।

4. जो लोग सफल हैं उनका एक ही मंत्र है - फिटनेस पर उनका फोकस।

5. किसी भी क्षेत्र के व्यक्ति को मेंटल, फिजिकल तौर पर फिट होना जरूरी है। चाहे बोर्डरूम हो या फिर बॉलीवुड, जो फिट है वो आसमान छूता है।

6. अगर बॉडी फिट है तो तो माइंड भी हिट है।

7. इस अभियान को भले ही सरकार ने शुरू किया हो लेकिन आगे जनता बढ़ाएगी। इसमें इन्वेस्टमेंट जीरो है, लेकिन Returns असीमित हैं।

8. शरीर के लिए लिफ्ट या एस्केलेटर्स नहीं बल्कि सीढ़ी का उपयोग करना सही होता है। लेकिन ये तभी हो पाएगा जब आप फिट हों।

9. फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी शर्त है।

10. कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति पैदल चल लेता था, कुछ ना कुछ फिटनेस के लिए करता ही था, लेकिन आज टेक्नोलॉजी की वजह हमें पता चल रहा है कि कितने कदम चल दिए हैं।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: