नयी दिल्ली। असम में आज का दिन बेहद खास है। आज सुबह 10 बजे राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) की आखिरी लिस्ट जारी की जाएगी। NRC लिस्ट जारी होने से पहले प्रदेश में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।


एनआरसी लिस्ट में नाम नहीं होने पर इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसे देखते हुए असम में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। यह आखिरी लिस्‍ट करीब 41 लाख लोगों के भविष्य का फैसला करेगी। जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। एनआरसी की लिस्ट में नाम ना होने की स्थिति में उनका क्या होगा ये सोचकर लोग परेशान हो रहे हैं।


असम के लोग इंटरनेट के जरिए रजिस्टर में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा लोग जन सुविधा केंद्रों की मदद से लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इस लिस्ट को लेकर असम के 41 लाख लोगों की सांसें अटकी हुई है। ये वो लोग हैं, जिनका नाम पिछले साल जारी की गई एनआरसी की पहली सूची में शामिल नहीं था।


लिस्ट जारी किए जाने से पहले असम में सरकार ने सुरक्षा सख्त कर दी है। वहीं सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि एनआरसी में नाम न होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं।


हर किसी को अपनी नागरिकता सिद्ध करने का मौका दिया जाएगा।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: