इस्लामाबाद। अनुच्‍छेद 370 समाप्‍त करने की खींझ पाकिस्‍तानियों ने चंद्रयान 2 का संपर्क टूटने के बाद जश्‍न मना कर निकाली। लैंडर 'विक्रम' का इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूटने पर पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीक मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने जो ट्वीट किया। पाकिस्तान मानो इसी बात की दुआ मना रहा था कि भारत के चंद्रयान 2 मिशन के साथ कोई अनहोनी हो जाए। अन्यथा लैंडर विक्रम का संपर्क टूटने पर जो ट्वीट फवाद का आया, वह नहीं आता। हालांकि भारतीयों ने तुरंत ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने तो यहां तक कह डाला कि पहले 'इंडिया' लिखना तो सीख लो, जो 'ईंडिया' लिख रहे हो।


भारत के चंद्रयान मिशन को लेकर फवाद हुसैन चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि, जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना.... डियर...एंडिया। हालांकि भारतीयों ने तुरंत ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद फवाद ट्विटर अपने ट्रोल का दुखड़ा रोते दिखे।भारतीय मिशन को लेकर फवाद चौधरी ने लिखा कि, जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना.... डियर...एंडिया। जिससे भारतीयों ने उन्हें ट्वीटर ट्रोल करना शुरू कर दिया ।


इसके भारतीयों ने उन्हें ट्वीटर ट्रोल करना शुरू कर दिया । जिसके बाद फवाद ने एक भारतीय यूजर्स के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि, जो जा भाई मून की जगह मुंबई में उतर गया खिलौना #IndiaFailed


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त इसरो के चेयरमैन पी सिवान और इसरो की टीम को ढांढस बंधा रहे थे। फवाद चौधरी ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'मोदीजी सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर ऐसे भाषण दे रहे हैं, जैसे कि वह राजनेता के बजाय एस्ट्रोनॉट हों। लोकसभा को उनसे पूछना चाहिए एक गरीब देश के 900 करोड़ रुपये क्यों बर्बाद कर दिए।' जाहिर है फवाद इसरो के उस महान प्रयास को सिरे से नजरअंदाज कर रहे थे, जिसके तहत चांद की सतह से महज 2.1 किमी दूर लैंडर विक्रम का इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूटा।




మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: