नयी दिल्ली। हाल के दिनों में जितना ज्यादा चर्चा में चंद्रयान-2 रहा, उतनी ही चर्चा में छाए रहे इसरों चीफ के. सिवन। चंद्रयान मिशन से निर्धारित लक्ष्य हासिल ना होने पर पूरे देश ने उनके चेहरे पर निराशा देखी। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रोत्साहित किया, जब वो भावुक हो गए तो उन्हें गले भी लगाया और कहा कि वो और पूरा देश उनके साथ है। अब उनको लेकर खबर आई है कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर कई अकाउंट चल रहे हैं, जो कि फेक हैं। 


इसरो के अध्यक्ष के. सिवन के कई फर्जी सोशल मीडिया पर अकाउंट्स सामने आने के बाद अंतरिक्ष एजेंसी ने सफाई दी है। इसरो ने सोमवार को कहा कि उसके अध्यक्ष के. सिवन का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है। इसरो ने एक बयान में कहा कि यह उल्लेख किया जाता है कि कैलासावाडिवू सिवन के नाम (के सिवन की तस्वीर के साथ) पर सोशल मीडिया अकाउंट बने हुए हैं और सोशल मीडिया मंच पर वह सक्रिय है। यह स्पष्ट किया जाता है कि इसरो के अध्यक्ष के. सिवन का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई निजी अकाउंट नहीं है।

इसरो के सभी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स इस प्रकार है-

  1. https://www.twitter.com/isro

     2. https://www.facebook.com/ISRO

     3. Youtube ISRO Official


इसरो के वेरिफाइड ट्विटर के 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, फेसबुक पेज भी वेरिफाइड है, जिसके 2.4 मिलियन फॉलोअर्स है, जबकि YouTube अकाउंट अभी वेरिफाइड नहीं है, लेकिन इस समय इसके 3,34,767 सब्सक्राइब हैं।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: