नयी दिल्ली। दशहरा पर फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन जाएगा। इसी दिन वायुसेना दिवस भी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल विमान को रिसीव करने के लिए खुद फ्रांस जाएंगे। पहले 20 सितंबर को ये विमान भारत को मिलने वाले थे, लेकिन अब इस तारीख को थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है। अब भारत को 8 अक्टूबर को राफेल विमान मिलेंगे।


राजनाथ सिंह वायुसेना की एक टीम के साथ 8 अक्टूबर को फ्रांस जाएंगे। इसी दिन वायुसेना दिवस भी है तो इस बार 8 अक्टूबर को विजयादशमी भी पड़ रही है। विजयादशमी के दिन कई जगह शस्त्रों की पूजा की जाती है, ऐसे में भारत को इसी दिन उसका सबसे बड़ा हथियार मिलने वाला है। 


फ्रांस के बॉर्डेक्स स्थित मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट से राफेल रिसीव किया जाना है। राफेल विमान की तैनाती अभी अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर ही की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि भारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए अंतर सरकारी समझौता किया था। इन विमानों की लागत 58,000 करोड़ रुपये के करीब है। भारतीय वायुसेना पहले ही राफेल विमानों को शामिल करने के लिए आधारभूत ढांच और पायलटों का प्रशिक्षण पूरा कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, इन विमानों का एक स्क्वाड्रन अंबाला में और दूसरे को पश्चिम बंगाल के हासिमारा में तैनात किया जाएगा।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: