पीएम मोदी की अगुवाई में पिछले कार्यकाल से अब तक बीजेपी ने जितनी तरक्की की है उतनी आज तक कभी नहीं देखी गयी थी। हालाँकि तरक्की सिर्फ पार्टी में ही नहीं बल्कि देश में भी हो रही जो साफ़ साफ़ देखने को मिल रही है, फिलहाल आपको बता दें की कांग्रेस-इनेलो और स्वराज इंडिया पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प जारी कर दिया है। भाजपा ने 32 पेज के अपने संकल्प पत्र को 'म्हारे सपनों का हरियाणा' नाम दिया। इसमें किसान, गरीब वर्ग, युवा और खिलाड़ियों का भी ख्याल रखा गया है। वहीं नागरिक सुविधाएं बढ़ाने पर भी फोकस रखा गया है।


इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राव इंद्रजीत समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले 11 अक्टूबर को कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसके बाद शनिवार को चंडीगढ़ में इनेलो ने अपना घोषणापत्र जारी कर सभी वर्गों को साधने की कोशिश की।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: