सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के व्रत का इंतजार रहता हैं क्योंकि यह व्रत ही उनके और उनके पति के बीच के प्यार को बढ़ाता हैं। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे दिन नीराजल व्रत रखती हैं और रात के समय सोलह श्रृंगार करके चाँद के दर्शन करके और फिर पति के दर्शन कर ही पानी और भोजन ग्रहण करती हैं। ऐसे में आज हम आपको 12 ऐसे चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो करवा चौथ के दिन भूल से भी नहीं करनी चाहिए वरना आपके पति बर्बाद हो सकते हैं।



करवा चौथ के दिन भूल से भी ना करें ये 12 काम
(1) करवा चौथ के दिन बहुत सारी महिलाएं जल्दी से समय व्यतीत करने के लिए सिलाई-बुनाई करने लगती हैं, लेकिन करवा चौथ के दिन ये सब ना करे क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता हैं, समय व्यतीत करने के लिए आप भगवान के मंत्रो का जाप करे।
(2) बहुत सारी महिलाओं की आदत होती हैं कि वो अपना समय बिताने के लिए तास के पत्ते खेलने लगती हैं लेकिन करवा चौथ के दिन ऐसा ना करे।
(3) करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने श्रृंगार का सामान अपने सहेलियों या किसी अन्य स्त्री को ना दे, ऐसा करना वर्जित माना जाता हैं।
(4) इस दिन महिलाएं अपने से बढ़े बड़ी महिलाओं का अपमान ना करे बल्कि उनका सम्मान करे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करे।



(5) सुहागिन महिलाओं को इस दिन चाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि चाकू को अपने नजरों से दूर रखे।
(6) करवा चौथ के दिन महिलाएं सिर्फ अपने पति के बारे में सोचे किसी अन्य के बारे में अपने मन में ख्याल ना लाये क्योंकि यदि आप ऐसा करती हैं तो आपके पति बर्बाद हो सकते हैं।
(7) इस दिन महिलाओं को अपने पति से लड़ाई-झगड़ा नहीं करनी चाहिए क्योंकि यदि आप ऐसा करती हैं तो आपका रखा हुआ व्रत व्यर्थ चला जाता हैं और आपको उसका फल नहीं मिलता हैं।
(8) करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं किसी को भी सफ़ेद वस्तुएँ दही, चावल और सफ़ेद कपड़ों का दान ना करे, ऐसा करना अशुभ माना जाता हैं।
(9) करवा चौथ के दिन यदि चूड़ी पहनते समय वो टूट जाए तो उसे फेंके नहीं बल्कि किसी बहते जल में प्रवाहित कर दे, घर में चूड़ी को ना रखे।
(10) इस दिन महिलाओ को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए| करवा चौथ के दिन भूल से भी काले या नीले रंग के कपड़े ना पहने।
(11) इस दिन किसी के बारे में उल्टा-सीधा ना सोचे यानि किसी के लिए अपने मन में बैर ना रखे और ना ही किसी और से किसी अन्य व्यक्ति से चुगली करे।
(12) करवा चौथ के दिन तामसिक चीजों का उपयोग ना करे बल्कि सात्विकता का पालन करे।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: