साल 2020 बस आने को है, नए साल के साथ हर इंसान यही चाहता है कि उसके जीवन में खुशियां हों। ग्रह और नक्षत्र आपकी खुशियों को बहुत हद तक तय भी करते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले साल में राहु का राशि परिवर्तन होने वाला है। ये अपने आप में एक बहुत बड़ी ज्योतिषीय घटना है। राहु के इस गोचर का प्रभाव सभी ग्रहों पर अलग-अलग पड़ने की उम्मीद भी है। अगर ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो राहु को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। अगर राहु आपके साथ नहीं है तो आप समझिए कि आपको बहुत तरीके के कष्ट हो सकते हैं, बशर्ते मानसिक और शारीरिक।



क्या रहेगी राहु की चाल
अगर राहु की बात की जाय तो राहु साल 2020 की शुरुवात से लेकर 23 सितंबर 2020 सुबह 8:20 बजे तक मिथुन राशि में विराजमान रहेगा। इसके बाद ये वृषभ राशि में गोचर करेगा ऐसा कहा जा रहा है। आइए अब आपको बताते हैं कि राहु की चाल किस ग्रह के लिए शुभ है और किस ग्रह के लिए अशुभ।



मेष राशि: अगर मेष राशि की बात करें तो राहु का राशि परिवर्तन उनके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इसके प्रभाव से आपके अंदर का साहस बढ़ेगा। हालांकि एक नुकसान की उम्मीद भी है। अगर आप वैवाहिक जीवन में हैं तो आपका मन असमंजस की स्थिति का सामना करेगा। वहीं अगर वृष राशि की बात की जाय तो ये राशि परिवर्तन उनके लिए कुछ ठीक नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। परिवार में कलह भी हो सकती है। वहीं अगर मिथुन राशि की बात की जााा तो जाए तो उनको इस राशि परिवर्तन की वजह से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के कष्ट होंगे। कर्क राशि वालों के लिए ये राशि परिवर्तन लाभकारी होगा। इस राशि के लोगों की विदेश जाने की संभावना बढ़ रही है। रुका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। वहीं सिंह राशि वाले भी इस राशि परिवर्तन से खुश रहेंगे। इनकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। कन्या राशि के लोग राहु की इस चाल की वजह से परेशानियों में पड़ते दिखाई देंगे। आपके बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। कन्या राशि के लोगों को ये राहु की चाल बहुत मेहनत करवायेगी। उन्हें भाग्य के भरोसे नहीं बैठने देगी। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए राहु का यह परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। शोध कार्य में लगे हुए लोगों को सफलता मिल सकती है। धनु राशि के लोगों की इस वजह से अपने पार्टनर से लड़ाई होने की उम्मीद है। मकर राशि के लोग राहु की इस चाल की वजह से कर्ज में वृद्धि कर सकते हैं। कुम्भ राशि के लोगों के अपने संतान से दिक्कत होगी। वहीं मीन राशि वाले लोगों के सुखों में कमी आएगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: