सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण शब्द से आप वाकिफ होंगे जब ये घटना होती है तो इसे लेकर काफी तैयारी होती है, लोगों को इस पल का बेसब्री से इंतजार होता है। ग्रहण का व्यक्ति पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरीके से प्रभाव पड़ता है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार 26 दिसंबर को पड़ रहा है। इस बार का सूर्य ग्रहण बहुत खास भी है। इसे लेकर जोरों से तैयारियां की जा रही है। ये भारत में केरल में दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि यहां सूर्य ग्रहण साफ नजर आएगा। आपको बता दें कि भारत समेत दुनिया के पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में यह सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है।

 

 

कब लगेगा सूर्य ग्रहण
अगर इस सूर्य ग्रहण के शुरू होने की बात करें तो ये आंशिक सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर की सुबह 8.04 मिनट से शुरू होगा। सूर्य ग्रहण सुबह  9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू कर देगा। इसके बाद सुबह 9.26  तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। वहीं 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर 3.12 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा। अब सवाल उठता है कि आखिर ये सूर्य ग्रहण होता क्या है ? तो इसका जवाब भी हम आपको बता देते हैं।

 

दरअसल पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चाँद पृथ्वी की। कभी-कभार इस प्रक्रिया में चाँद, सूरज और धरती के बीच में आ जाता है। जिससे सूरज की कुछ या फिर सारी रोशनी धरती पर आने से रूक जाती है। जिससे धरती पर अंधेरा फैल जाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ध्यान रहे कि यह घटना अमावस्या के दिन होती है। ज्यादातर चाँद, सूरज के कुछ ही हिस्से को ढ़कता है। जिसे खण्ड-ग्रहण कहा जाता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है जब चाँद सूरज को पूरी तरह से ढँक लेता है। इसे पूर्ण-ग्रहण कहते हैं। पूर्ण-ग्रहण का नजारा धरती के बहुत ही कम क्षेत्रों में देखने को मिलता है।

 

 

आपको बताते चलें कि इस बार ग्रहण के दौरान सूर्य आग से भरी अंगूठी की तरह नजर आएगा जिसे वैज्ञानिकों की भाषा में वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है। खास बात है कि इस ग्रहण में सिर्फ सूरज का मध्य भाग ही छाया के क्षेत्र में आता है जबकि सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होता है। आपको बता दें कि इस साल कुल तीन सूर्य ग्रहण हैं, दो ग्रहण लग चुके हैं और एक सूर्य ग्रहण लगना बाकि है। एक सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगा था। दूसरा सूर्य ग्रहण 2 जुलाई को लगा था।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: