जीवन में अगर आपको पैसे की कीमत जाननी है तो आप एक दिन बस बिना पैसे के रहकर देख लीजिए। आपको पता लग जायेगा कि कितना जरूरी होता है पैसा। आजकल अगर आपके पास पैसा नहीं है तो आपके पास कुछ भी नहीं है। आप बिना पैसों के न कुछ खा सकते हैं, न कुछ पी सकते हैं। ना ही अच्छे कपड़े पहन सकते हैं ना ही कुछ। ऐसे में आपको पैसे कैसे प्राप्त करें इसके बारे में आपको जरूर सोचना चाहिए। पैसा प्राप्त करने के एक नहीं बल्कि बहुत सारे उपाय भी हैं। बहुत सारे लोग मेहनत से पैसा कमाकर उसे बचा नहीं पा रहे।

 

उनके पर्स में पैसा टिक ही नहीं रहा। पर्स हमेशा खाली ही रह रही है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इसका उपाय क्या है ? आखिर वो कौन सा ऐसा जुगाड़ है जिससे हम आने पर्स में रखे पैसे को टिका सकते हैं ? उसमें रखे पैसे को बढ़ा सकते हैं ? आइए आपको इन्हीं के बारे में बताते हैं।

 

 

ये चीज पर्स में रखकर बनिए अमीर
अगर आपको अमीर बनना है। अगर आपको अपने पैसे पर कन्ट्रोल करना है। अगर आपको ऐसा करना है तो आपको माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना ही होगा। माता लक्ष्मी को कौन सा रंग पसंद है ? तो इसका जवाब है लाल रंग। आप अपने पर्स में एक लाल कागज में अपनी तम्मन्ना लिखकर उसे रेशमी धागे से बांधकर उसे पर्स में रखें । आपके पर्स में पैसा हमेशा रहेगा। बरकत बनी रहेगी। वहीं इसके अलावा एक दूसरा उपाय भी है जो आपको अमीर बना सकता है।आपके पर्स में पैसा टिका सकता है। बस आपको एक छोटा सा काम करना होगा। आपको पर्स में चुटकी भर चावल रखना होगा। ऐसा करने से व्यक्ति के मनचाहे खर्चों में कमी आती है। और उसकी संपत्ति और धन में बढ़ोतरी होती है।

 


वहीं अगर आपको माता लक्ष्मी की कृपा लेनी है तो आप सोने या चांदी की लक्ष्मी जी का सिक्का माता लक्ष्मी के चरणों में रख दें। ऐसा करने के बाद इस सिक्के को अपने पर्स में रख लें। इससे माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होंगी। हो सकता है आप पर धन की वर्षा भी हो जाए। यानी कि आप मालामाल हो जाएं। वहीं इसके अलावा एक और उपाय है जो आपको धनवान बना सकता है। आप अपने पर्स में मा लक्ष्मी की तस्वीर जरूर रखें। ऐसा करना बहुत शुभ होता है। आपकी किस्मत भी ऐसा करने से खुल सकती है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: