कई बार ऐसा भी होता है जब बैचनी होती है, घर में हस्ते मुस्कुराते आते हैं लेकिन मूड खराब आ हो जाता है। घर में जितनी भी चीजें हैं वो खराब होने लगती हैं। पूजा पाठ करने बैठते हैं तो मन नहीं लगता। तनाव हमेशा बना रहता है, घर में कलह का वातावरण बना रहता है। ऐसे में इसका अर्थ है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा भर चुकी है। ऐसे में इस नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के उपाय हमें जरूर करने चाहिए। और इसका सबसे सरल उपाय है कि घर में सुगंधित वातावरण पैदा करना। अब सवाल ये है कि घर में सुगंधित वातावरण कैसे पैदा करें। तो चलिए दोस्तों ये उपाय भी जान लेते हैं।

 

पीली सरसो के अचूक उपाय
आपने देखा होगा कि घर में लोग कपूर जलाते हैं। अगर आप इसी कपूर के साथ पीली सरसों जलाएंगे तो आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। आपके घर में धन की दिक्कत नहीं होगी। पीली सरसों का उपयोग शास्त्रों में भी बताया गया है लेकिन आपको ये बात ध्यान रखनी है कि आपको इस चीज का प्रयोग किसी के बुरे के लिए नहीं करना है। अगर किसी को नजर लग गयी है या किसी के ऊपर भूत प्रेत का साया है तो आपको उस शख्स के ऊपर पीली सरसों जलानी चाहिए। इससे बुरी नजर दूर हो जाती है।

 

 

अगर किसी छोटे बच्चे को नजर लगी है तो आप किसी मिट्टी के बर्तन में लाल मिर्च, अजवाइन, पीली सरसों वार दीजिए और फिर उसे जलाकर उसके धुएं तो छोटे बच्चे को दिखाइए आपकी समस्या दूर हो जाएगी। अगर आपको ग्रहों की परेशानी है तो आपको इसका उपाय करना होगा। आपको अपने राहु ग्रह को ठीक करना है तो आप अपने राहु ग्रह के ऊपर पीली सरसों 7 बार वार करके उसे नदी में यानी कि बहते हुए जल में प्रवाहित कर दीजिए आपको लाभ होगा।

 

सरसो का यह उपाय भी है बेहद असरदार
अगर आपका कोई सरकारी काम बहुत देर से नहीं हो रहा है तो इसके लिए भी आप पीली सरसों का उपयोग कर सकते हैं। आप आवडे के दूध में पीली सरसों मिलाकर हवन करना चाहिए इससे आपको मंगल की प्राप्ति होगी। आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपको आज के दिन का खास उपाय भी बता देते हैं। आपको दक्षिण दिशा की ओर मुख करके और हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र पर सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए। 2 लौंग और 3 कपूर के टुकड़े लेकर आपको बजरंग का पाठ करना होगा। आपको अगर किसी को अपने वश में करना है या उससे बात मनवानी है तो आपको बजरंग बली से इसके लिए प्रार्थना करनी होगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: