26 दिसम्बर, 2019 के दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है| ज्योतिशास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व होता है| इस बार सूर्य ग्रहण भारत के केरल में देखा जाएगा जो की 26 दिसंबर के दिन सुबह 8:17 मिनट पर यह ग्रहण शुरू होगा और और 26 दिसम्बर के दिन ही 10:57 मिनट पर यह फिर से समाप्त हो जाएगा| इस बार के सूर्य ग्रहण में काफी बढ़िया संयोग देखने को मिल रहा है क्योंकि इस बार 6 ग्रह एक साथ 26 दिसंबर के दिन धनु राशि में प्रवेश करने वाले है| बता दे, यह योग 58 साल बाद फिर से देखने को मिल रहा है, जब 6 ग्रह सूर्य,चंद्रमा, देव गुरु बृहस्पति, बुध, केतु, शनि एक साथ धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे है| 

 

इन सभी ग्रहों के धनु राशि में होने वाले संयोग से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखें को मिलने वाला है जिसके बारे में आज हम बात करने वाले है| आज हम सभी राशियों में इस ग्रहण से होने वाले प्रभावों के साथ ही आपको 1 रूपये के सिक्के से होने वाले एक ऐसे उपाय के बारे में भी बतायेंगे, जिसे करने से आपकी किस्मत ही बदल जायेगी| चलिए पहले हम जान लेते है इस ग्रहण से सभी राशियों में पड़ने वाले प्रभावों के बारे में –


सूर्य ग्रहण से राशियों में पड़ने वाले प्रभाव –
जैसा की हमने आपको बताया है कि 26 दिसंबर के दिन 6 ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने वाले है जिससे सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है| चंद्रमा, धनु राशि में केवल ढाई दिन के लिए ही रहने वाला है लेकिन बाकी के पांच ग्रह 13 जनवरी, 2020 तक इसी राशि में रहेंगे, जिससे पंचग्रही योग बनता हुआ नजर आ रहा है| इस पंचग्रही योग के चलते 8 राशियों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है जिसके बारे में हम आपको नीचे बताने वाले है –  

 

1 मेष राशि – मेष राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है| साल 2020 के शुरुआत में आपको पैसों की थोड़ी समस्या हो सकती है| लेकिन 13 जनवरी को आपकी राशि के भाग्य स्थान पर 5 गृह मिलकर पंचग्रही योग बनाने वाले है जिसके बाद आपको अपने भाग्य से किसी ना किसी तरह पैसा आना शुरू हो जाएगा| आपको बस मेहनत करते रहने की जरूरत है|

 

2 वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए 13 जनवरी, 2020 तक यह योग बिलकुल भी अच्छा नहीं है| दुर्घटना वाले कामों से दूरी बनाने का प्रयास करते रहे|

 

3 मिथुन – मिथुन राशि वालों के लिए 13 जनवरी, 2020 तक यह योग काफी अच्छा है| आपको अपने पार्टनर का ख्याल रखने की जरुरत है| लाइफ पार्टनर के जरिये भी आपको लाभ प्राप्ति हो सकती है| यात्रा के अवसर भी बनते हुए दिखाई दे रहे है|

 

4 कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए यह पंचग्रही योग काफी शुभ है| इस योग के दौरान आपको किस्मत आपका काफी ज्यादा साथ देने वाली है| विधार्थियों को इस समय ज्यादा फायदा हो सकता है| विवाह के योग भी बनते हुए नजर आ रहे है|

 
5 सिंह राशि – सिंह राशि वालों के लिए भी पंचग्रही योग काफी शुभ है| 13 जनवरी, 2020 तक आपको यात्रा के योग बन सकते है साथ ही सन्तान सुख की प्राप्ति भी हो सकती है| अगर आप लव मेरिज करने का सोच रहे है तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है|

 

6 कन्या राशि – बाहर यात्रा करने के योग बनते हुए नजर आ रहे है| भूमि, मकान से जुड़ी सभी समस्याएँ भी खत्म होती हुई नजर आ रही है|

 

7 तुला राशि – तुला राशि वालों के लिए 13 जनवरी, 2020 तक यह पंचग्रही योग काफी शुभ है| इस दौरान आपको व्यापार में लाभ देखने को मिल सकता है| आपकी जिंदगी में ज्यादा परेशानी नहीं होगी, साथ ही यात्रा के योग भी बनते दिखाई दे रहे है|

 

8 वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के लिए पंचग्रही योग काफी शुभ है| इस दौरान 13 जनवरी, 2020 तक आपको धन क्षेत्र में लाभ होने वाला है| साथ ही आपके भाग्य के चलते आपको धन की प्राप्ति भी होने वाली है| आपको इस दौरान परिवार में सुख शांति बनाये रखने की जरुरत है|


सूर्य ग्रहण के प्रभावों से बचने के उपाय
अब हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बार बारे में बतायेंगे, जिनसे आप सूर्य ग्रहण से होने वाले प्रकोप से खुद को बचाकर अपनी किस्मत को चमका सकते है| इस उपाय को करने के लिए आपको सबसे पहले एक रूपये का एक सिक्का लेना है| अब इस सिक्के को एक हरे कपड़े के अंदर 7 तुलसी के पत्तों के साथ एक धागे से लपेट लेना है| ध्यान रहे, लपटने के लिए आपको काले धागे का प्रयोग नहीं करना है| अगर आपके घर की छत पर पानी की टंकी है तो आप एक धागे के सहारे इस कपड़े की पुड़ियाँ को सुबह ग्रहण लगने से पहले टंकी के अंदर पानी में लटका सकते है| 

 

अगर आपके पास पुड़ियाँ नहीं है तो आप इसके स्थान पर हरे कपड़े के अंदर 11 तुलसी और सिक्के को बाँधकर ग्रहण समाप्त होने के बाद रात को अपने सर पर रखकर सो सकते है| इस विधि के बाद ग्रहण के अगले दिन आपको पानी की टंकी में से सिक्का निकाल कर पीपल के पेड़ पर चढ़ा देना है| इस विधि को करने से आप पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है साथ ही आपकी किस्मत चमकने लग जाती है| 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: