पेड़ – पौधों का हमारी जिंदगी में काफी ज्यादा महत्व होता है| सीधे शब्दों में अगर कहा जाए तो पेड़ पौधों के बिना हमारे जीवन की कल्पना कर पाना भी मुश्किल है| आज हम इस धरती पर है तो बस इन्ही पेड़ पौधों की वजह से है| इसलिए हर इंसान को अपने जीवन में एक पेड़ ज़रुर लगाना चाहिए| शायद आप में से काफी लोगों को पता नहीं है कि वास्तुशास्त्र में पौधों का काफी अधिक महत्व होता है| आपने काफी बार कुछ घरों में लोगों को अलग-अलग पोधें लगते हुए देखा होगा|

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पेड़ पौधे हमारी जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा फैलाते है| साथ ही घरों में पोधें लगाने से घर में सुख शांति, समृद्धि और सभी का भाग्य अच्छा बना रहता है| आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले है जिन्हें अगर आपने साल 2020 की शुरुआत में अपने घर में लगा दिया, तो आपके घर में कभी सुख शांति और धन की कमी नहीं रहेगी| इन पौधों के बारे में आप नीचे देख सकते है – 

वास्तु टिप्स: घर में लगाये जाने वाले पौधे


मोरपंखी का पौधा
मोरपंखी पौधा घरों में सबसे ज्यादा लगाया जाता है| ऐसा माना जाता है कि घरों में मोरपंखी पौधा लगाने से घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है| इस पौधे को घर के दरवाज़े के बाहर लगाया जाता है| ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रही है साथ ही घर में धन से जुड़ी समस्याएँ भी खत्म ह जाती है| अगर आप एक स्टूडेंट है तो आपके लिए मोरपंखी पौधा लगाना और भी ज्यादा शुभ हो सकता है| 

 

अशोक का पौधा
अशोक के पौधे का ज्यादातर उपयोग धार्मिक कार्यों के लिए किया जाता है| अगर आप घरों में अशोक का पौधा लगाते है तो आपके लिए यह काफी शुभ साबित होता है| अशोक का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का समावेश रहता है| अशोक का पौधा अक्सर किसी शुभ कार्य की शुरुआत करने में किया जाता है| अगर आप घर में अशोक का पौधा लगाकर इस साल की शुरुआत करेंगे तो यह साल आपके लिए काफी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है|

 

क्र्सुला
क्रसुला का पौधा भी ज्यादातर घरों में लगाये जाने वाला पौधा है| क्रसुला का पौधा लगाने से घर में धन से जुड़ी समस्या खत्म होती है| क्र्सुला का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है|

 

मनी प्लांट
गोल सिक्के के आकार का दिखने वाला यह पौधा आपके घर के लिए काफी शुभ होता है| ऐसा माना जाता है कि घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में पैसे से जुड़ी समस्या नहीं होती है साथ ही घर में धन की भी कभी कमी नहीं रहती है| अगर आपके पास पहले से ही मनी प्लांट है और आपको इससे कोई फायदा नहीं पहुँच रहा है तो इसके बहुत से कारण हो सकते है| जैसे मानी प्लांट को उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए|

 

तुलसी
तुलसी को हमारे भारत देश में देवी माना जाता है| हमारे यहाँ तुलसी की पूजा भी की जाती है| ऐसा माना जाता है कि घर के बाहर तुलसी लगाने से घर में स्वास्थ्य संबंधित समस्या का खतरा कम हो जात है साथ ही यह घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाती है| घर में तुलसी लगाने से सुख शांति समृद्धि बनी रहती  है| 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: