दुनिया भर के बाकी देशों में भले ही सूर्य ग्रहण का लगना आम बात हो, लेकिन भारतीय लोगों में अक्सर ग्रहण के दिन को लेकर काफी जिज्ञासा बनी रहती है| दरअसल, ज्योतिष शास्त्र की अगर माने तो ग्रहण का हमारी जिंदगी में काफी ज्यादा महत्व होता है| ग्रहण ना केवल सौर मंडल में होने वाला एक बदलाव है, बल्कि यह हमारी जिंदगी में भी काफी बदलाव लेकर आता है| साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को था लेकिन आज भी काफी लोग इस बात को नहीं जानते है कि सूर्य ग्रहण के बाद ऐसे कौन से कार्य होते है जो सभी को सूर्य ग्रहण से होने वाले प्रकोप से बचाते है साथ ही आपकी जिंदगी को अच्छा बनाते है|

 

आज हम आपको कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताएँगे जिसे अगर आप साल 2020 में लगने वाले सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद करेंगे तो आपका साल 2020 बिना किसी संकट के खुशहाली में निकलेगा साथ ही घर में सुख, शांति व समृद्धि भी बनी रहेगी|

 

सूर्य ग्रहण के बाद करें ये कार्य

 

 

घर की साफ़-सफाई
सूर्य ग्रहण के बाद आपको घर की साफ़ सफाई व मंदिरों की साफ़ सफाई करना बेहद ज़रुरी होता है| साथ ही भगवानों को भी नहला दे| जो भी पुराने वस्त्र आपने धारण किये थे उन्हें भी धो कर साफ़ कर ले| साथ ही पूजा पाठ वाले स्थान को भी धो लेवे और घर की सभी जगह पर गंगा जल छिड़क ले

 

स्नान करे
एक बार घर की अच्छे से साफ़ सफाई कर लेने के बाद इंसान को स्नान करना भी काफी ज़रुरी होता है| ग्रहण के बाद किसी भी इंसान को बिना नहाए नहीं रहना चाहिए|अगर आप किसी धार्मिक स्थल पर जाकर पवित्र नदी में स्नान करते है तो यह काफी शुभ माना जाता है| अगर आप गर्भवती महिला है तो सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद ही स्नान कर लेवे इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को चर्म रोग से संबंधित समस्या नहीं होती है| 

 

पूजा पाठ करे
ग्रहण के दौरान कई घंटों तक भगवान की पूजा नहीं की जाती है| इसलिए सूर्य ग्रहण हटने के बाद सभी जगह की एवं पूजा स्थान की सफाई के बाद विधि पूर्वक पूजा पाठ ज़रुर कर ले|


दान करे
अगली बार सूर्य ग्रहण लगने के बाद इस बात का अवश्य ध्यान रखे कि सूर्य ग्रहण हटने के बाद ग़रीबों को जितना हो सके उतना दान कीजिये| साथ ही सूर्य ग्रहण के बाद ग़रीबों को काले वस्त्र चढ़ाना भी काफी अच्छा माना जाता है| इससे सूर्य ग्रहण से होने वाले प्रकोप से भी बचा जा सकता है| 

 

ग्रहण के बाद खाना बनाये
सूर्य ग्रहण के बाद पहले सफाई, पूजा पाठ और स्नान कर लेवे और उसके बाद ही भोजन बनाये| इसके अलावा पहले से बने हुए भोजन पर पहले तुलसी रखें उसके बाद ही भोजन करे| 

 

विष्णु जी की पूजा करे
सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु जी की पूजा ज़रुर करे| सूर्य ग्रहण के बाद किसी धार्मिक स्थल पर गीता का पाठ करना भी काफी अच्छा माना जाता है|

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: