ज्योतिशास्त्र के अनुसार, किसी भी चन्द्र ग्रहण का हमारी राशियों पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है| और जब हमारी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है, तो हमारे जीवन में भी कई तरह के बदलाव आने लगते है| चन्द्र ग्रहण का किसी राशि पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ सकता है लेकिन ऐसा भी माना जाता है कि इन प्रभावों को ग्रहण के नियम को ठीक प्रकार से अपना कर कम भी किया जा सकता है| हांलाकि, आज हम उन तीन राशियों के बारे में बात करने वाले है जिन पर इस चन्द्र ग्रहण का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ने वाला है, बल्कि यह चन्द्र ग्रहण उन राशियों के लिए कुछ फायदा लेकर आने वाला है| तो बिना इंतजार किये नीचे हम जान लेते है इन 4 राशियों के बारे में|


इन 4 राशियों को चन्द्र ग्रहण से होगा लाभ 
सबसे पहले हम आपको बता देते है कि हम आज जिन भी बदलावों की बात करेंगे वो नीचे दी गयी तीनों राशियों पर 10 जनवरी को लगने वाले चन्द्र ग्रहण से होना शुरू हो जायेंगे| आगे बढ़ने से पहले आप चन्द्र ग्रहण की तिथि और समय को ठीक से याद कर लेवे| इस बार चन्द्र ग्रहण 10 जनवरी 2020 के दिन, रात 10 बज कर 37 मिनट से 11 जनवरी रात 2 बज कर 42 मिनट तक 4 घंटे तक के लिए रहेगा|

 

मेष – 10 जनवरी 2020 को लगने वाले चन्द्र ग्रहण पर सबसे ज्यादा लाभ मेष राशि के जातकों को मिलने वाला है| मेष राशि वालों को इस चन्द्र ग्रहण में नई ख़ुशियाँ आने की सम्भावना है साथ ही मेष राशि के जातकों को धन के क्षेत्र में भी लाभ मिलने वाला है| अगर आपके कुछ काम लम्बे समय से अटके हुए है तो उनके भी जल्द पूरे होने की सम्भावना इस बार जताई गयी है| ध्यान रखें की इस साल या चन्द्र ग्रहण के समय किसी से उधार ना लेवे|

 
कन्या राशि – अगर कन्या राशि वालों की बात की जाए तो इस बार का चन्द्र ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए भी काफी शुभ बताया गया है| इस चन्द्र ग्रहण के बाद आपके बिगड़े हुए काम फिर से बनने लगेंगे साथ ही घर में सुख शांति और समृद्धि भी बनी रहेगी|

 

कुम्भ राशि – कुम्भ राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण काफी शुभ बताया गया है| चन्द्र ग्रहण के बाद कुम्भ राशि वालों को उनके भाग्य से पैसा आना शुरू हो जाएगा साथ ही अगर आपने किसी को उधार दिया है, तो वह पैसे भी आपको मिलने की पूरी सम्भावना है| ध्यान रहे, अगर आपको उधार लेने या देने की आदत है तो इस पर सुधार कीजिये, क्योंकि यह दोनों ही चीज़ें आपके लिए नुकसान दायक हो सकती है|

 

सिंह राशि – सिंह राशि वालों का भाग्य चन्द्र ग्रहण के बाद काफी ज्यादा साथ देने वाला है| अगर मेहनत करते रहे तो सिंह राशियों की चन्द्र ग्रहण के बाद सभी समस्याए खत्म हो कर घर में धन की वर्षा हो सकती है|

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: