10 जनवरी 2020 को साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगने वाला है और आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि चन्द्र ग्रहण के 12 घंटे पहले से ही सुतक काल आरम्भ हो जाता है| इस सुतक से लेकर चन्द्र ग्रहण के समाप्त होने तक हमें कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है, जिनका अगर आप ठीक तरह से पालन करते है तो आपको ग्रहण के प्रकोप से ज्यादा नुकसान नहीं होता है| 10 जनवरी 2020 को साल पहला चन्द्र ग्रहण है और इस चन्द्र ग्रहण पर राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ने की सम्भावना है जिस वजह से लोगों के जीवन में भी कई तरह के परिवर्तन आ सकते है| चन्द्र ग्रहण से होने वाले सभी तरह के परिवर्तनों से साल 2020 में आपके जीवन में काफी ज्यादा इसका असर देखने को मिल सकता है| आज इस लेख में हम आपको चन्द्र ग्रहण से जुड़ी हुई कुछ जानकारियों के बारे में बतायेंगे साथ ही चन्द्र ग्रहण के कारण आपकी राशियों में होने वाले बदलावों के बारे में भी इस लेख में चर्चा की जायेगी| 

 

चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव –
मेष राशि – मेष राशि वालों पर इस चन्द्र ग्रहण का ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलने वाला है| लेकिन मेष राशि के जातक एक बात का ध्यान ज़रूर रखे कि इस चन्द्र ग्रहण पर आपको किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहना है| साथ ही आपको सभी से अच्छे से पेश आना है| मेष राशि वाले बात करते समय अपनी बोली का भी विशेष ध्यान दे, साथ ही किसी से अप शब्द का प्रयोग ना करे| चन्द्र ग्रहण के बाद मेष राशि वालों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि आएगी| 

 

वृषभ राशि – वृषभ राशि पर ग्रहण का कोई ख़ास असर तो नहीं पड़ने वाला है लेकिन वृषभ राशि वालों को फ़ालतू खर्च ना करने की सलाह दी जाती है| अपनी बोली पर भी विशेष ध्यान देवे वरना चीज़ें आपके विपरीत भी जा सकती है| क्रोध से दूर रहे|

 

मिथुन राशि – इस ग्रहण के 15 दिन बाद तक आपको तनाव की समस्या बन सकती है| अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है| ग्रहण का आप पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा साथ ही आपकी मनोकामनाए भी पूर्ण हो सकती है| 

 

कर्क राशि – कर्क राशि वालों को चीज़ों का ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना है| अगर आप चीज़ों को काफी गंभीरता से लेंगे तो आपके साथ से बहुत सी महत्वपूर्ण चीज़ें छुट जायेगी| अगर आपके काम ना बने तो आप भगवान शिव के मंत्र का जाप करे, आपके लिए यह काफी अच्छा रहेगा|

 

सिंह राशि – अच्छे लोगों के सम्पर्क में रहने का प्रयास करे| अपनी बोली का भी विशेष ध्यान देवे| अच्छी चीज़ें सिखने का प्रयास करें| ध्यान रहे, कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से एक बार ज़रुर सोच ले| 

 

कन्या राशि – आपको मेहनत करते रहना है| कन्या राशि के जातकों को फिलहाल करियर या व्यवसाय के क्षेत्र में थोड़ी समस्या देखने को मिल सकती है| अगर आप लगातार मेहनत करते रहे तो बुरे समय से बाहर आ सकते है| 

 

तुला राशि – आपके यात्रा के अवसर बनते हुए दिखाई पड़ रहे है लेकिन एक बात ध्यान रखे कि ऐसा कोई कार्य ना करे जिससे कोई दुर्घटना हो सकती हो| करियर और पढ़ाई के विषय में कुछ भी सोचने के लिए यह एक अच्छा समय है| 

 

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास और कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है| तनाव की समस्या कुछ दिन तक रह सकती है| अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे| 

 

धनु राशि – किसी भी बड़े फैसले को चन्द्र ग्रहण से पहले ना लेवे और अगर फैसला लेना ज़रुरी है तो बड़े लोगों की सलाह से और काफी सोच समझ कर कोई भी फैसला ले वे|

 
मकर राशि – मकर राशि वाले अपने दोस्त, रिश्तेदार या किसी से भी बात करते समय थोड़ी सावधानी रखे| चन्द्र ग्रहण के दौरान आपके व्यवसाय पर भी थोड़ा असर पड़ सकता है लेकिन समय के साथ मेहनत करते-करते फिर से सब कुछ सही होने लगेगा|

 

कुम्भ राशि – कुम्भ राशि वालों पर ग्रहण का ज्यादा असर नहीं होगा| रिश्तों को लेकर वाद विवाद ना करे| चन्द्र ग्रहण के बाद से आपके जीवन में सुख शांति व समृद्धि आना शुरू जायेगी|

 

मीन राशि – परिवार के प्रति आपका लगाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है| घर में ख़ुशियाँ आएगी| कुछ महीने आपको सबकुछ होते हुए भी कुछ ना कुछ कमी का एहसास होने लगेगा| आपको अपनी परेशानियों का हल खुद से ही खोजने की जरुरत है|

 

चन्द्र ग्रहण के समय ध्यान रखने योग्य बातें – 
1 चन्द्र ग्रहण के समय गर्भवती महिला और बच्चे बाहर किसी सुनसान इलाके में ना भटके|

2 सुतक लगने के बाद पूजा पाठ बंद कर देवे| 

3 किसी भी धार दार चीज़ का प्रयोग ना करे|

4 अगर ग्रहण से पहले ही खाना बना लिया है तो उस पर तुलसी के पत्ते रख कर ढक दे|

5 ग्रहण को देखने का प्रयास ना कीजिये| 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: