जब भी दुनिया में कोई बड़ा संकट आएगा मैं दुनिया की रक्षा के लिए इस धरती पर अवतार लूँगा” यह शब्द भगवान कृष्ण के है| भगवान कृष्ण की कही हुई सभी बाते लोगों को आगे बढ़ने और जिंदगी जीने का तरीका सिखाती है| अगर भगवान कृष्ण महाभारत के युद्ध में उतर जाते तो पूरा युद्ध एक मिनट में ही समाप्त हो जाता, लेकिन वो लड़ाई अर्जुन की थी, और इसलिए भगवान ने उन्हें सही रास्ता बताया जिनसे वह युद्ध में सफलता हासिल कर सकें|

 

भगवान कृष्ण कहते है कि मेरा काम तो केवल रास्ता बताना है उस पर चलना आपको ही होगा| आज इस लेख में हम भगवान के बताये हुए कुछ ऐसे कार्यों के बारे जानेंगे, जिनको अगर हम नियमित रूप से करेंगे तो घर में धन और सुख शांति की कमी नहीं होगी|

 

भगवान कृष्ण के अनुसार ये है घर में सुख, शांति और समृद्धि के उपाय

 

अतिथि का सत्कार करे

कई बार ऐसा होता है कि लोग अतिथि को घर का बोझ समझ लेते है जो की बिलकुल ही गलत बात होती है| हिन्दू धर्म में किसी मेहमान को भगवान का रूप माना जाता है| इसलिए हमेशा ध्यान रहे कि मेहमान या अपनी दुकान पर आए हुए किसी कस्टमर का दिल से सत्कार करे| इस तरह का गुण अपनाने से आपको धन और सुख शांति की कभी कमी नहीं रहती है|

 

घी का दीपक लगाये

हमारे हिन्दू धर्म में भगवान को सुबह शाम घी का दीपक लगाना काफी शुभ माना जाता है| अगर आप घर में सुख शांति और धन चाहते है तो घर में अथवा पीपल के पेड़ के यहाँ सुबह और शाम घी का दीपक ज़रूर लगाए|

 

शहद

ऐसा मना जाता है कि घर में शहद रखने से सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है| शहद के स्वास्थ्य के लिए कई फायदे है लेकिन आप में से काफी कम लोग ही जानते है कि घर में शहद रखने से कभी भी धन की कमी नहीं रहती है|


सरस्वती की अराधना

हमें बचपन से ही स्कूल में सिखाया जाता है कि अगर जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करना है तो सरस्वती माता की वन्दना और पूजा करनी चाहिए| काफी लोग बड़े हो जाने के बाद इस चीज़ को लगभग भूल ही जाते है| सरस्वती माता ज्ञान एवं कला की देवी है अगर आप उनकी पूजा एवं वंदना करते है तो आप अपने करियर में तो आगे बढ़ते ही है साथ ही इससे आपके घर में भी सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है|

 

तिलक लगाना

हिन्दू धर्म में तिलक लगाने की काफी ज्यादा मान्यता है लेकिन कई बार बदलते हुए जमाने में लोग तिलक लगाना पसंद नहीं करते है| अगर आप चाहते है कि आपके दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे साथ ही घर में भी सुख शांति और समृद्धि बनी रहे तो रोज़ाना भगवान के मन्दिर में जाकर तिलक ज़रुर लगाये|

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: