कई बार वास्तुदोष के चलते इंसान को कई तरह की समस्या होने लगती है| वास्तुदोष के कारण इंसान के साथ कुछ भी अच्छा नहीं होता है, और अगर कुछ अच्छा होने भी वाला होता है तो वह काम अचानक से टल जाता है| ज्योतिशास्त्र की वजह से हुए चमत्कारों को देख कर आज विज्ञान भी काफी हैरान है| ज्योतिशास्त्र के अनुसार, ऐसे कई वास्तु उपाय है जिनका अगर आप ठीक तरह से पालन करते है तो आपको धनलाभ तो होगा ही साथ ही साथ जो भी नकारात्मक कार्य हो रहे है वो सकारात्मक कार्य में परिवर्तित हो जाते है| जिंदगी में आ रही सभी नकारात्मक बाधाओं को दूर करने के लिए इस लेख में बताये गए सभी उपायों को ध्यान पूर्वक पढ़े|

 

वास्तु दोष को दूर करने के उपाय

 

कर्ज से मुक्ति के लिए वास्तु उपाय
अगर आप लम्बे समय से कर्ज की समस्या से परेशान है तो आप को अपने घर के पश्चिम में बनी दीवार पर दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर ज़रुर लगाना चाहिए| अगर आप तस्वीर को किसी ऐसी जगह पर लगाते है जहां आपको तस्वीर बार-बार दिखे, तो यह आपके लिए और भी ज्यादा अच्छा साबित हो सकता है|

 

व्यापार में लाभ के लिए वास्तु उपाय
अगर आपका व्यापार काफी धीमा चल रहा है, या आपको नौकरी के सम्बन्ध में किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो अपने घर अथवा ऑफ़िस में भागते हुए घोड़े की तस्वीर ज़रुर लगाये| भागते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है साथ ही दिमाग में सकारात्मक शक्तियाँ बढ़ने लगती है| ध्यान रहे, कि घोड़े की तस्वीर कहीं से टूटी या खंडित नहीं होनी चाहिए|


धन लाभ के लिए वास्तु टिप्स
आपने कई घरों में देखा होगा कि लोग अक्सर अपने घरों में घोड़े की मूर्ति रखते है जिसमे घोड़े की टांग हमेशा ऊपर होती है| अगर आप भी अपने घर में ऐसी मूर्ति रखते है तो इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है| ऐसा करने से आपको धन लाभ की प्राप्ति भी होती है|

 

वैवाहिक जीवन और प्यार के लिए वास्तु उपाय
अगर आपके अपने प्रेमी से सम्बन्ध अच्छे नहीं रहते है, बार-बार आपकी और आपके प्रेमी के बीच लड़ाई होती रही है तो आप घर पर धातु से बने घोड़े की मूर्ति ज़रुर रखें| ऐसा करने से आपके रिश्तों में मिठास आएगी और आपका अपने प्रेमी से अच्छा तालमेल भी बनने लगेगा|

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: