बसंत पंचमी एक हिन्दू त्यौहार है| इस बार बसंत पंचमी का उत्सव बुधवार, 29 जनवरी 2020 को मनाया जाने वाला है| इस दिन को काफी शुभ माना जाता है| बसंत ऋतू के पांचवें दिन बसंत के आगमन पर एक उत्सव मनाया जाता है जिसे हम बसंत पंचमी कहते है| बसंत के समय पेड़ पौधे फिर से खिल उठते है| इस दिन हर जगह सुनहरा माहौल होता है और सरसों की फसल उगने के कारण ज़मीन भी पिली दिखाई पड़ती है| सीधे शब्दों म खा जाए तो हर जगह खुश नुमा माहौल बन जाता है| 

 

बसंत पंचमी का महत्व – Importance of Basant Panchami

 

बसंत पंचमी के समय फल और फूल दोबारा से खिलने लग जाते है| इस दिन मनुष्य ही नहीं, बल्कि पशु पक्षी भी हर्षोल्लास में नजर आते है| बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती का जन्म दिवस भी माना जाता है| बसंत पंचमी के दिन विवाह करना, कार्य की शुरुआत करना, नए घर में प्रवेश करना, व्यापार प्रारम्भ करना, वाहन या और कोई वस्तु का खरीदना काफी शुभ माना जाता है| बसंत पंचमी का दिन किसी छात्र या कलाकार के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होता है| 

 

किसी कलाकार या छात्र को इस माता सरस्वती की अराधना ज़रुर करना चाहिए| इस दिन भगवान विष्णु और कामदेव की अराधना करना भी काफी शुभ माना जाता है| बसंत के समय सभी जगह माहौल काफी ख़ुशी वाला हो जाता है| इस दिन किसी धार्मिक जगह पर जाकर किसी शुभ काम भी किया जा सकता है इसके लिए आपको शुभ मौहरत देखने की भी कोई जरूरत नहीं होती है| इस दिन पीले वस्त्र धारण करना भी शुभ माना जाता है| इस दिन किसी धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ करना और स्नान करना भी काफी शुभ होता है|

 

 

बसंत पंचमी 2020 का पंचांग – Basant Panchami 2020 almanac

 

 

तारीख- 29 जनवरी, 2020

 

दिन- बुधवार

 

सूर्योदय- 07:14 ए.एम.

 

सूर्यास्त- 06:29 बजे

 

चन्द्रोदय- 10:10 ए.एम.

 

चन्द्रास्त- 10: 17  पी.एम.

 

शक संवत- 1941 विकारी

 

विक्रम सम्वत- 2076 परिधावी

 

गुजराती सम्वत- 2076 विरोधकृत्

 

अमहंत माह- माघ

 

पूर्णिमांत माह- माघ

 

पक्ष- योग्य पक्ष

 

तिथि- चतुर्थी – 10:45 बजे तक

 

नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – 12:14 पीएम तक

 

योग- शिव – प्रात: 04:23 ए.एम., 30 जनवरी तक

 

करण- विष्टि – 10:45 बजे तक

 

द्वितीय करण- बव – 12:01  एएम, 30 जनवरी तक

 

सूर्य राशि- मकर

 

चन्द्र राशि- मीन

 

राहुकाल-12:52 पीएम 2:16 पीएम

 

गुलिक काल- 11:27 एएम से 12:52 पीएम

 

यमगंड- 08:38 एएम 10:03 एएम

 

अभिजित मुहूर्त- नहीं नहीं

 

दुर्मुहूर्त- 12:29 पीएम से 01:14 पीएम

 

वर्ज्य- 11:01 पीएम से 12:49 एएम, 30 जनवरी

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: