माघ मास में पड़ने वाली नवरात्रि को हम गुप्त नवरात्रि भी कहते है| कई बार ऐसा होता है काफी मेहनत करने के बाद भी आप सफल नहीं हो पाते है, या माता रानी की आप पर ठीक से कृपा दृष्टि नहीं बन पा रही है तो गुप्त नवरात्रि के दिन इसका उपाय आप कर सकते है| इस दिन उपाय करने से आपकी सभी मनोकामना जल्द से जल्द पूरी होने लगती है| गुप्त नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा की अराधना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते है| माता जी की अराधना करने वाला चाहे फिर कोई पापी ही क्यूँ ना हो उसे भी सकारात्मक परिणाम मिलने लगते है| इस दिन माता की अराधना करने से सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते है और जिंदगी में हर क्षेत्र में सफलता मिलने लगती है| 

 

इस दिन क्या नहीं करना चाहिए 
इस दिन सुबह और शाम पूरी विधि के साथ माता दुर्गा की पूजा करनी चाहिए| इसके अलावा एक बात का आपको इस दिन विशेष ध्यान रखना है कि भूल से भी इस दिन काले वस्त्र धारण ना करें| इन दिनों अप शब्द का प्रयोग बिलकुल भी ना करे, और सभी से अच्छे से बात करें| नवरात्रि के समय चमड़े से बनी हुई चीज़ें भी नहीं खरीदना चाहिए| अगर आपने व्रत रखा है तो आपको दिन के समय नहीं सोना है| भूलकर भी इन दिनों किसी नारी, बच्चे या बुजुर्ग का अपमान ना करें| इन दिनों बाल या नाख़ून ना काटे और नाही किसी को अपने घर में नाख़ून काटने दे| इन दिनों सुबह और शाम माता काली के गुप्त रूप की पूजा जरुर करें| 

 

घर के मुख्य दरवाज़े पर करें ये उपाय 
कई बार आपकी छोटी छोटी चीज़ों पर ध्यान ना देने के कारण आपको बड़ी-बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| घर का मुख्य द्वारा यानी की दरवाज़े, जिससे आप घर में रोज़ाना आना-जाना करते है उसका भी ठीक तरह से होना काफी ज़रुरी होता है| अगर आप नवरात्रि से ही अपने द्वार को लेकर कुछ उपाय करते है तो आपको निश्चित रूप से इसका लाभ प्राप्त होता है| कभी भी अपने मुख्य द्वार पर अजीब रंग ना करवाए आप हमेशा डार्क महरून रंग ही अपने दरवाज़ों पर करवाइए| आपको अपने दरवाज़े को हमेशा साफ़ और सजा कर रखना चाहिए| 

 

क्योंकि दरवाज़े से ही आपके घर में सकारात्मक या नकारात्मक शक्तियाँ प्रवेश करती है| अगर आप घर के बाहर ॐ का चिन्ह बनाते है या तुलसी का पौधा रखते है तो इससे भी आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते है| काफी लोग आज कल की बदलती जिंदगी में इन चीज़ों पर कभी ध्यान नहीं देते है, लेकिन जो लोग वास्तु शास्त्र को मानते है उन्हें यह उपाय ज़रुर करने चाहिए| 


अगर आपके घर पर सभी नकारात्मक कार्य हो रहे है और कोई भी काम आपका बन नहीं पा रहा है तो आपको फिटकरी का उपाय ज़रुर करना चाहिए| कई बार घर में धन की समस्या होने लगती है और घर में सुख शांति भी नहीं रहती है साथ ही करियर, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता नहीं मिल पाती है तो ऐसी समस्या में आपको घर के दरवाज़े पर फिटकरी ज़रुर रखना चाहिए|

 

फिटकरी का उपाय करने के लिए आप सबसे पहले एक काला कपड़ा ले लीजिये और उसके अंदर फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा रख कर उस काले कपड़े को धागे से बाँध कर अपने दरवाज़े के उपरी कोने पर लटका दीजिये| ऐसा करने से आपके घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती  है| इसके अलावा एक काले कपड़े में फिटकरी और कपूर को लेकर उसे बाँध कर घर के मुख्य द्वार पर रखे हुए पायदान के नीचे रखना भी काफी अच्छा होता है| इस उपाय से सभी नकारात्मक चीज़ें आपके घर से दूर हो जाती है|

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: