शिव शंकर, शम्भूनाथ, भोलेनाथ और भी कई नाम है भगवान शिव के, सोमवार का दिन भोलेनाथ का माना जाता है कहा जाता है कि सोमवार को शिव जी की पूजा का विशेष महत्व भी बताया गया है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है इस वर्ष महाशिवरात्रि का पावन दिन 21 फरवरी को है। धर्म-शास्त्रों के अनुसार शिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माँ शक्ति के मिलन का दिन है और यह भी बताया गया है कि शिवरात्रि की रात में आध्यात्मिक शक्तियां भी जागृत होती है।

 

 

कर लें यह उपाय भगवान शिव होंगे प्रसन्न


शास्त्रो में यह भी कहा गया है कि दिन अगर आप कुछ ज्योतिषीय उपाय करेंगे तो आपकी सभी तरह की परेशानियां दूर हो सकती है। इसके साथ-साथ यह उपाय करने से आपको सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते है। तो चलिए हम ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते है।

 

धन की प्राप्ति
मान्यताओं की मानी जाए तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव शंकर के वाहन नन्दी अर्थात बैल को हरा चारा खिलाना चाहिए। चारा खिलाने के साथ आप संध्या काल मे महामृत्युंजय जप का 108 बार जाप करे। यह उपाय करने से आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाएगी और इसके अलावा अगर कही आपका पैसा फंसा हुआ है तो वो भी आपको मिल जाएगा।

 

शत्रु से छुटकारा
शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करने और उसके पास बैठकर रुद्राष्टक का पाठ करे। यह उपाय करने से अगर कोई आपका शत्रु आपको परेशान कर रहा है तो आपको इस से छुटकारा मिल जाएगा या अगर आप किसी झूठे मुकदमे में फंसे है तो भी आपको इससे मुक्ति मिलेगी।

 

वैवाहिक जीवन मे परेशानी
गर किसी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन मे किसी तरह की दिक्कतें पेश आ रही हो तो महाशिवरात्रि के दिन सुहागन महिलाओं को सुहाग का सामान दान दे। इसके अलावा इस दिन गरीब और जरूरतमंद महिलाओं की मदद करने से भगवान शिव की कृपा बरसती है और आपको वैवाहिक जीवन मे चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

 

नौकरी या व्यापार में दिक्कत
अगर आपको नौकरी में किसी तरह की दिक्कत आ रही है या व्यापार में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो शिवरात्रि के दिन आपको व्रत रखना चाहिए और शिवलिंग पर शहद चढ़ाए। यह उपाय करने से आपको नौकरी से जुड़ी सभी मुश्किलों से राहत मिलेगी और आपके व्यापार में भी तेजी आएगी।

 

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदले
महाशिवरात्रि के दिन दान करने से या जरूरतमंद की मदद करने से भगवान शिव आप पर प्रसन्न होते हैं और आपका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाएगा और इसके अलावा आपकी सारी दिक्कतें भी खत्म हो जाएगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: