खिलाडियों का रुझान भी एक समय के बाद देश की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी बन भारतीय जनता पार्टी की तरफ होते जा रहा है जिसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला। बताते चलें की ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं और अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार बन सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता दत्त हाल में हुए आम चुनावों के दौरान भाजपा से लोकसभा टिकट के दावेदार भी थे। पार्टी की राज्य इकाई ने उनके नाम की अनुशंसा की।


Image result for yogeshwar dutt


हरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी ने बुधवार को यहां राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है।
दत्त ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। सूत्रों के मुताबिक सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। इस बीच पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी यहां बराला की मौजूदगी में हरियाणा भवन में भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे जिसमे वो उतर सकते हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: