नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए हुई नीलामी में सभी फ्रेंचाइजियों ने जमकर बोली लगाई। इस दौरान सबसे अधिक दिलचस्पी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर देखी गई। किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को 10 करोड़ रुपये में विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया। आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल नीलामी में किस टीम ने किस खिलाड़ी को खरीदा।

 

मुंबई इंडियंस : 

- ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन को 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ना‌थन कूल्टर नाइल को 8 करोड़ रुपये में खरीदा। बेस प्राइस 1 करोड़ था।

- सौरभ तिवारी को 50 लाख के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।

-यूपी के मोहसिन खान को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

- दिग्विजय देशमुख को 20 लाख के बेस प्राइस पर लिया।

- बलवंत राय सिंह को बेस प्राइस पर 20 लाख रुपये में खरीदा।

 

चेन्नई सुपरकिंग्‍स :

- इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन को 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा। बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था।

- 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले पीयूष चावला को 6.75 करोड़ में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा।

- आर साईं किशोर को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

 

कोलकाता नाइटराइडर्स :

- इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान ऑयन मॉर्गन को 5.25 करोड़ में खरीदा। बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था।

- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 15.50 लाख की रिकॉर्ड राशि में खरीदा।

- राहुल त्रिपाठी को 60 लाख में खरीदा। बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

-सिद्धार्थ मणिमारन को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

-क्रिस ग्रीन को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

- टॉम बेंटन को बेस प्राइस में खरीदा। 20 लाख लगी कीमत।

-48 साल के प्रवीण तांबे को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

- निखिल नायक को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

 

सनराइजर्स हैदराबाद :

- विराट सिंह को 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा। झारखंड के आक्रामक बल्लेबाज का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

- भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को 1.9 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श को दो करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।

-बी. संदीप को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

- फैबियन ऐलन को 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

- जम्मू-कश्मीर के अब्दुल समद को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

- संजय यादव को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

 

राजस्‍थान रॉयल्स :

- रॉबिन उथप्पा को 1.5 करोड़ के बेस प्राइस से दोगुनी कीमत 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

- जयदेव उनादकट को 3 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। बेस प्राइस 1 करोड़ था।

- युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 2.40 करोड़ में बिका। बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

- दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत को 80 लाख में खरीदा। बेस प्राइस 20 लाख था।

- यूपी के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को 1.3 करोड़ की कीमत मिली। बेस प्राइस 20 लाख था।

- दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को 75 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

- वेस्टइंडीज के ओशेन थॉमस को 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

- भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी के रिश्तेदार अनिरुद्ध जोशी को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

- एंड्रयू टाई को एक करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा।

- इंग्लैंड के टॉम करन को 1 करोड़ के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।

 

दिल्ली कैपिटल्स :

- इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ में ही खरीद लिया।

- इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को उनके 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में अपने साथ लिया।

- एलेक्स कैरी का बेस प्राइस 50 लाख ‌था। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2.4 करोड़ में खरीदा।

- वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर को 7.75 करोड़ में खरीदा। 50 लाख का था बेस प्राइस।

- मोहित शर्मा को 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

- तुषार देशपांडे को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के मार्कर्स स्टोइनिस को 4.8 करोड़ में खरीदा जबकि बेस प्राइस 1 करोड़ था।

- ललित यादव को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

 

किंग्स इलेवन पंजाब :

- ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

- वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को 8.5 करोड़ में खरीदा।बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

- दीपक हुड्डा को 50 लाख रुपये में खरीदा. बेस प्राइस 40 लाख था।

- बंगाल के तेज गेंदबाज इशान पोरेल को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

- अंडर-19 टीम के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 2 करोड़ में खरीदा। बेस प्राइस 20 लाख था।

- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशाम को 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

- क्रिस जॉर्डन को तीन करोड़ में खरीदा. 75 लाख रुपये ‌था बेस प्राइस।

- तरजिंदर ढिल्लों को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

- प्रभसिमरन सिंह को 55 लाख में खरीदा, जबकि बेस प्राइस 20 लाख था।

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर :

-ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान एरोन फिंच को 4.4 करोड़ में खरीदा। बेस प्राइस 1 करोड़ था।

- 1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को 10  करोड़ रुपये में खरीदा।

- 30 लाख की बेस प्राइस वाले रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 4 करोड़ में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के जोश फिलिप को 20 लाख के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा।

-केन रिचर्डसन को 4 करोड़ रुपये में खरीदा। बेस प्राइस 1.5 करोड़ था।

- पवन देशपांडे को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

- दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को तीसरे दौर की नीलामी में 2 करोड़ में खरीदा।

- शाहबाज अहमद को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

- श्रीलंकाई गेंदबाज इसुरु उदाना को 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

 

नहीं बिके ये ‌खिलाड़ी

हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, यूसुफ पठान, कोलिन डीग्रांडहोम, स्टुअर्ट बिन्नी, हेनरी क्लासेन, मुशफिकुर रहीम, नमन ओझा, कुसल परेरा, शे होप, मोहित शर्मा , टिम साउदी, ईश सोढ़ी, एडम जैम्पा, हेडन वॉल्‍श जूनियर, जहीर खान, मनजोत कालरा, रोहन कदम, हरप्रीत भाटिया, डेनियल सैम्स, शाहरुख खान, केदार देवधर, केएस भरत, अंकुश बैंस, कुलवंत खेजरोलिया, विष्‍णु विनोद, केसी करियप्पा, राइली मेडेरिथ, मिधुन सुधीशन, नूर मोहम्मद, इविन लुइस, मनोज तिवारी, कोलिन इंग्राम, मार्टिन गुप्टिल, एंडिले फेहलकुलवायो, कोलिन मुनरो, बेन कटिंग, ऋषि धवन, एनरिक नोर्त्जे, मार्क वुड, बरिंदर सरां, अल्जारी जोसेफ, मुस्ताफिजुर रहमान, एडम मिलने, आयुष बदोनी, प्रवीण दुबे, शम्स मुलानी, राहुल शुक्ला, जेसन होल्डर, सीन एबॉट, मैट हेनरी, सुमित कुमार, आर्यन जुयाल, कुलदीप सेन, जेम्स पैटिंसन, लियाम प्लेंकेट, युद्धवीर चरक, सुजीत नायक, ना‌थन एलिस, केसरिक विलियम्स, गार्टन, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, आर विनय कुमार।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: