भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सेना की लंबी ट्रेनिंग के बाद गुरुवार को अपने गृह शहर रांची पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी प्रशंसकों के बीच नजर आए और उनके फोन से सेल्फी भी ली, धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आईं। महेंद्र सिंह धोनी अपनी नई जीप ग्रैंड चेरूकी की सवारी करते नजर आए। मालूम हो कि पिछले दिनों उनकी पत्नी साक्षी ने कार की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और लिखा था कि माही आपको कार मिस कर रही है।


Image result for सेना की ट्रेनिंग के बाद पहली बार रांची लौटे धोनी


महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद कश्मीर में सेना के साथ ड्यूटी पर थे। जिसके बाद से वह रांची नहीं लौटे थे। धोनी ने सेना की विक्टर फोर्स के साथ 15 दिन ट्रेनिंग की। धोनी ट्रेनिंग के दौरान जवानों के साथ रहे और उनके लिए किसी तरह का कोई स्पेशल इंतजाम नहीं किया गया था। उन्होंने इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी भी निभाई। धोनी के इतने दिनों के बाद अपने घर लौटने की वजह से साक्षी बेहद खुश हैं और धोनी को रिसीव करने के लिए खुद एयरपोर्ट पहुंची। साक्षी पिछले कुछ दिनों से साक्षी रांची में है और बिजली की आंखमिचौली से परेशान हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम में बिजली की आंख मिचौली से परेशान होकर एक पोस्ट डाला था। जिसमें संबंधित अधिकारी से विनती की गई थी कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए।



साक्षी धोनी ने बिजली की कटौती से परेशान होकर ट्वीट किया कि रांची में लोग प्रत्येक दिन बिजली कटौती का अनुभव करते हैं। इसकी रेंज चार से सात घंटे की होती है। साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पांच घंटे से बिजली न होने का का कोई कारण नहीं है, मौसम भी अच्छा है और कोई त्योहार नहीं है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: