भारतीय क्रिकेट में सबसे सफलतम कप्तानों में गिने जाते हैं महेंद्र सिंह धोनी। हालांकि, आज हम उनके क्रिकेटिंग करियर की नहीं बल्कि, उनकी एक ऐसी कार के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो रांची की सड़कों पर धमाल मचा रही हैं। हम बात कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी की नई कार Nissan Jonga 1 Ton की जो कभी Indian Army का हिस्सा थी। दरअसल हाल ही में धौनी को मोडिफाइड निसान जोंगा (Nissan Jonga) को ड्राइव करते हुए देखा गया है। धौनी इन दिनों अपने होमटाउन रांची में हैं, जहां वो Team India से मिलने इसी गाड़ी पर गए थे। रांची के JSCA स्टेडियम में जैसे ही धौनी Nissan Jonga के साथ नजर आए, उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।



धौनी की इस नई कार का पूरा नाम Nissan Jonga 1 Ton है। भारतीय सेना में इस गाड़ी का सालों तक इस्तेमाल किया गया। Nissan Jonga 1 Ton एक ऐसी गाड़ी रहे जो भारत की सड़कों पर बहुत कम दिखाई दी, इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि इसे सिर्फ भारतीय सेना के इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। हालांकि, भारत में बंद होने से पहले इस कार को कुछ समय के लिए पब्लिक ब्रिकी के लिए भी शुरू किया गया था। इस कार को Nissan की तरफ से डिजाइन किया गया था, जो Indian Army की Jabalpur Ordnance and Guncarriage Assembly (JONGA) के इस्तेमाल के लिए बनाई गई थी। यह Nissan की पेट्रोल मॉडल की पुरानी जेनरेशन थी।


धौनी ने Nissan Jonga के मॉडिफाइड वर्जन को खरीदा है। आसान भाषा में समझें तो इस गाड़ी को धौनी की पसंद और जरुरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: