नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही सभी लोग डांडिया और गरबा नाइट का इंतजार करने लगते हैं। कहीं-कहीं डांडिया और गरबा पूरे नौ दिन होता है तो कहीं पर नवरात्रि के आखिर के 3 दिन इसकी धूम मची रहती है। आपको बता दें कि डांडिया और गरबा दोनों ही गुजरात प्रांत के पारंपरिक नृत्य हैं। मगर, नवरात्रि के त्योहार पर यह इस पारंपरिक नृत्य को एक फेस्टिवल की तरह पूरे देश भर में लोग सेलिब्रेट करते हैं। डांडिया का उत्सव नाच, गाने, सजने और संवरने का होता है। यह उत्सव महिलाओं के लिए इसलिए भी खास होता है क्योंकि इसमें उन्हें सजने-संवरने के कई अवसर मिलते हैं। इसलिए नवरात्रि के शुरू होने के साथ ही महिलाएं बाजार में डांडिया के लेहंगे तलाशने लग जाती हैं। तो चलिए इस बार हम आपकी हेल्प करते हैं और आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कुछ लेटेस्ट लेहंगा डिजाइंस की झलक दिखाते हैं, जिन्हें आप इस बार किसी लोकल दर्जी से अपने डंडिया फेस्ट के लिए बनवा सकती हैं। 

ananya pandey dandiya festival lehenga styles

अनन्या पांडे

अगर आप इस बार डांडिया फेस्ट में बहुत ज्यादा वाइब्रेंट कलर वाला लेहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो आप अनन्या पांडे के इस लेहंगे से आइडिया लेकर अपने लिए लेहंगा डिजाइन करवा सकती हैं। अनन्या पांडे ने हालही में हुए लैक्मे फैशन वीक में फैशन डिजाइनर अनुश्री रेड्डी का डिजाइन किया हुआ आइवरी कलर का हैवी ऑक्सेडाइस बीड्स वर्क वाला लेहंगा पहना था। इस लेहंगे के साथ अनन्या पांडे ने मैच करता हुआ हैवी दुपट्टा पहना था और साथ में हैवी चोकर पहना था। नैचुरल बेस और सॉफ्ट स्मोकी आईज में अन्नया पांडे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। आप भी इस बार डांडिया में कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं तो अन्नया पांडे के इस लेहंगे को ट्राय कर सकती हैं।

dandiya festival lehenga styles  inspired by bollywood actresses

सोनाक्षी सिन्हा 

गुजराती ट्रेडिशन में मिरर वर्क का इंफ्लूएंस काफी देखा जाता है। अगर आप इस बार डांडिया फेस्ट में हिस्सा लेने वाली हैं तो आप सोनाक्षी सिन्हा का पहना हुआ यह लेहंगा भी ट्राय कर सकती हैं। इसे आप किसी भी लोकल फैशन डिजाइनर या बुटीक से बनवा सकती हैं। सोनाक्षी का यह लेहंगा फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा ने डिजाइन किया है। आइवरी कलर के इस लेहंगे में ओवर ऑल मिरर वर्क किया गया है। इसका दुपट्टा नेट का है और इसमें भी मिरर वर्क किया गया है। सोनाक्षी ने इस लेहंगे के साथ ब्रॉड ईयरिंग्स पहने हुए हैं, जो उनके लुक को कंप्लीट भी कर रहे हैं।

 amazing dandiya festival lehenga styles

दिव्या खोसला कुमार  

अगर आप इस बार डांडिया और गरबा फेस्ट में कुछ बेहद ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं तो आपको दिव्या खोसला कुमार की तरह बनारसी फैब्रिक से बने लेहंगे को ट्राय करना चाहिए। दिव्या ने बगीचाबनारस फैशन ब्रांड का लेहंगा पहना हुआ है। रानी पिंक कलर के इस लेहंगे पर जयपुरी जालवर्क किया गया है।

दिव्या ने इस लेहंगे को ग्रीन कलर के ब्लाउज और पीले रंग की चुन्नी के साथ पेयरअप किया हुआ है। इस लुक के साथ उन्होंने बेहद खूबसूरत ईयरिंग्स पहनी हैं। आप भी इस लाइट वेटेड खूबसूरत लेहंगे को अपने किसी लोकल और अच्छे फैशनडिजाइनर से बनवा सकती हैं।

 amazing dandiya festival lehenga styles

पूजा हेगड़े 

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़ी ने इस तस्वीर में जयंती रेड्डी द्वारा डिजाइन किया हुआ लेहंगा पहना है। इस लेहंगे में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस लेहंगा का ब्लाउज काफी अट्रैक्टिव है। आपने ज्यादा तरह लेहंगा ब्लाउज में बैक डोरी वर्क देखा होगा मगर, इस लेहंगे के ब्लाउज में फ्रंट डोरी वर्क है। यह काफी डिफ्रेंट लग रहा है। पूजा हेगड़े का लेहंग भी बेहद खूबसूरत है।

उन्होंने पर्पल कलर का लेहंगा पहना है जिस पर ओवरऑल गोल्डन जरी वर्क किया गया है। पूजा का दुपट्टा भी उनके लेहंगे से मैच करता हुआ है। इस लेहंगे के साथ पूजा ने हैवी लुक वाला चोकर पहना हुआ है। 

mouni roy dandiya festival lehenga styles

मौनी रॉय 

इस तस्वीर में मौनी रॉय ने फैशन डिजाइनर वाणी वत्स द्वारा डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत ब्राउन और ब्रॉन्ज कलर का लेहंगा पहना हुआ है। इस लेहंगी की चोली पर जरी वर्क किया गया है वहीं लेहंगा ब्रॉन्ज कलर का है। मौनी ने इस लेहंगे के साथ मैच करता हुआ दुपट्टा पहना है। जिसके बॉर्डर पर मिरर वर्क के साथ कटवर्क किया गया है। 





మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: