जब जोरदार भूख लगी हो तो काठी रोल्स खाने का मजा ही कुछ और है। काठी रोल्स का चटखारेदार स्वाद महिलाओं के टेस्ट बड्स को सेटिसफाई करता है। और अगर चिकन काठी रोल हो तो कहने ही क्या। नॉनवेज खाने की शौकीन है तो यह डिश आपको यकीकन पसंद आएगी। इस पॉपुलर स्ट्रीट फूड का अक्सर महिलाएं रेस्टोरेंट्स में या फिर वैकेशन पर स्वाद लेना पसंद करती हैं, लेकिन घर पर भी इसे तैयार कर इसका मजा उठाया जा सकता है। स्वाद से भरपूर यह डिश अगर घर पर बनाई जाए तो पूरे परिवार के साथ इसका आनंद उठाया जा सकता है। 

तो आइए जान लेते हैं फूड लवर आकांक्षा सिंह की यह खास रेसिपी-

चिकन काठी रोल Recipe Card

घर बैठे टेस्टी स्ट्रीट फूड का मजा लेना चाहती हैं तो चिकन काठी रोल बनाइए। पार्टी में इसका स्वाद और भी लज्जतदार लगता है।

सामग्री

  • चिकन क्यूब 200 ग्राम
  • दही - 1 कप
  • हल्दी - एक चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चम्मच
  • आटे में मिलाई जाने वाली सामग्री - एक बाउल में 2 कप आटा
  • 3 चम्मच तेल
  • आवश्यकता के अनुसार पानी
  • फिलिंग के लिए 2 चम्मच मेयोनीज
  • 2 चम्मच मस्टर्ड सॉस
  • 1 चम्मच टा हुआ प्याज
  • कटा हुआ खीरा और शिमला मिर्च आवश्यकतानुसार

विधि

Step 1
सबसे पहले चिकन क्यूब्स को बड़े बाउल में ले लें। इसमें दही, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाकर मैरीनेट होने के लिए रख दें। इसके बाद आटे में सभी सामग्री मिलाकर उसे गूंथ लें और एक तरफ रख दें।
Step 2

अब एक पैन में तेल डालकर चिकन क्यूब्स उसमें डाल दें। चिकन क्यूब्स को सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद रोटियां सेंक लें और उन पर मेयोनीज और मस्टर्ड सॉस लगा लें। अगर आप चाहें तो इस रोल को थोड़े से बटर में सेंक कर इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा सकती हैं। अगर बटर में ना भी सेकें तो इसका स्वाद अच्छा लगता है। जो महिलाएं शाकाहारी हैं, वे चिकन की जगह पनीर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Step 3

चिकन टिक्का काठी रोल को आप चटनी, रायते और कटे हुए प्याज के साथ सर्व कर सकती हैं। रुमाली रोटी के साथ भी इसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: